फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Former doctor of district hospital was chased and beaten

Jhansi News: जिला अस्पताल के पूर्व चिकित्सक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Mon, 10 Feb 2025 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Former doctor of district hospital was chased and beaten
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दतिया। शासकीय मेडिकल कॉलेज, दतिया के छात्रों ने जिला अस्पताल के पूर्व सिविल सर्जन को दौड़ा-दौड़कर पीटा। उनका कसूर इतना था कि उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डीन से इन छात्रों के द्वारा प्रशिक्षण नहीं लेने और मनमर्जी से हाजिरी लगाने को लेकर शिकायत की थी। डॉक्टर ने इन छात्रों की कोतवाली पुलिस को शिकायत की है।

जिला अस्पताल के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. एसएस बाथम (46) ने रविवार को पुलिस को बताया कि वह शहर में छल्लापुरा डिस्पेंसरी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं। छल्लापुरा डिस्पेंसरी में मेडिकल कॉलेज दतिया के पीएसएम विभाग से इंटरर्नशिप के लिए छात्र आते हैं। इन छात्रों को चिकित्सक डॉ. कपिल यादव द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है। डॉ. कपिल यादव ने उन्हें बताया कि इस बैच के छात्र प्रशिक्षण में नियमित रूप से उपस्थित नहीं हो रहे हैं और एक दूसरे की गलत हाजिरी लगाते हैं। इसको लेकर डॉ. बाथम ने मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. दीपक मरावी को शिकायती पत्र लिखा था। डॉ. बाथम ने बताया कि वह छह फरवरी को दोपहर करीब एक बजे जिला अस्पताल से आ रहे थे। जब वह सीएमएचओ ऑफिस के पास ऑक्सीजन प्लांट के पास पहुंचे, तभी मेडिकल कॉलेज के छात्र निशांत सिंह सेंगर, नितिन शर्मा और कुलदीप यादव ने उन्हें घेर लिया और डीन से शिकायत करने के लिए गाली गलौज की। कहा कि तुमने हमारी डीन से गलत शिकायत की है।
विज्ञापन

इस दौरान मेडिकल कॉलेज का एक और छात्र पूनमचंद्र बोदारा भी वहां आ गया। इसके बाद सभी ने मिलकर उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूंसों से पीटा। इससे वह घायल हो गए। कॉलेज में आउटसोर्स पर काम करने वाले कर्मचारी अंकित रायकवार ने बीच बचाव कराया। आरोपी छात्रों ने आगे कभी शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed