{"_id":"670a847ab3b1d596db01e2d2","slug":"forest-department-team-caught-russell-viper-snake-in-jhansi-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: रसेल वाइपर सांप देख वन विभाग की टीम के उडे़ होश, कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: रसेल वाइपर सांप देख वन विभाग की टीम के उडे़ होश, कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा; देखें वीडियो
Sat, 12 Oct 2024 08:22 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 12 Oct 2024 08:22 PM IST
सार
महानगर के राजगढ़ के अंजनी नगर इलाके में सांप निकले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को लोगों की सांप नाली के भीतर घुस गया है। कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर जंगलों में छोड़ दिया।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने पकड़ा रसेल वाइपर सांप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी-ललितपुर मार्ग स्थित राजगढ़ में सांप निकले की सूचना वन विभाग के अफसरों को दी गई। सांप की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम के उस समय होश उड़ गए, जब उन्हें जहरीला रसेल वाइपर सांप दिखाई दिया। वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर जंगलों में छोड़ दिया।
विज्ञापन
महानगर के राजगढ़ के अंजनी नगर इलाके में सांप निकले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को लोगों की सांप नाली के भीतर घुस गया है। विभागीय टीम ने सांप को निकालने का प्रयास किया, लेकिन पांच फुट लंबा रसेल वाइपर सांप हमलावर हो गया और वन कर्मियों पर ही हमला करने लगा।
विज्ञापन
वन कर्मियों ने बचाव करते हुए रसेल वाइपर को पकड़कर कर वनगुआं के जंगलों में छोड़ दिया। इस मौके पर वन दरोगा महेश यादव, वन रक्षक मनोज श्रीवास मौजूद रहे। उप क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रद्युम्न भदौरिया ने बताया कि राजगढ़ में सांप की सूचना पर पहुंचे थे, लेकिन मौके पर जहरीला रसेल वाइपर सांप दिखाई दिया। कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
यह होते हैं रसेल वाइपर सांप
रसेल वाइपर सांप का वैज्ञानिक नाम डाबोइया रसेली है। यह एक जहरीला सांप होता है और अजगर की तरह ही दिखाई देता हे। इंसानी आहट होते ही यह सांप आक्रमक रुख अख्तियार करते हुए हमला कर देता है। जहरीला होने के कारण डसने के तुरंत बाद इलाज नहीं मिलने पर इंसान की मौत भी हो सकती है।