फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Forensic analysis will be conducted to determine the authenticity of AI-generated images.

रेल अफसर को ब्लैकमेल करने का मामला: युवती को पुलिस ने भेजा जेल, एआई से बनी तस्वीरों की होगी फोरेंसिक जांच

Sat, 12 Sep 2026 02:22 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Updated Sat, 12 Sep 2026 02:22 AM IST
सार

आरोपी युवती की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने मामले की विवेचना भी शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान युवती मरीना ने भी इस मामले में कई सारी चौंकाने वाली बातें पुलिस को बताई है।

विज्ञापन
Forensic analysis will be conducted to determine the authenticity of AI-generated images.
मरीना लाजरस

विस्तार

रेल अफसर की एआई से तस्वीर बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार हुई मरीना लाजरस उर्फ मरीना जेस्सी को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा दिया गया। पुलिस ने उन तमाम तस्वीरों को भी अपने कब्जे में ले लिया, जिनके आधार पर रेल अधिकारी की पत्नी ने ब्लैक मेल करने का आरोप लगाया था। विवेचना में पुलिस इन तस्वीरों की सच्चाई का पता लगाने के लिए इनकी फोरेंसिक जांच भी कराएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को रेल अधिकारी जितेंद्र कुमार शर्मा की पत्नी अंकिता भारद्वाज ने नवाबाद थाने पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि मरीना एआई से तस्वीरें बनाकर उनके पति एवं परिवार को ब्लैकमेल कर रही थी। पुलिस को उन्होंने साक्ष्य के तौर पर व्हाट्सएप चैट एवं तस्वीरें भी दी हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने मामले की विवेचना भी शुरू कर दी है। आरोपी मरीना से भी पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मरीना ने भी इस मामले में कई सारी चौंकाने वाली बातें पुलिस को बताई। उसने बताया कि उसके पिता रेलवे में नौकरी करते थे। उनकी मौत के बाद उनके भाई को मृतक आश्रित की नौकरी मिलनी थी। वह तब से जितेंद्र शर्मा को जानती है।
विज्ञापन


 

Forensic analysis will be conducted to determine the authenticity of AI-generated images.
मरीना लाजरस।
लैपटॉप से मिलीं अहम जानकारियां
मरीना के पास से बरामद लैपटॉप से भी पुलिस को कई अहम बातें मालूम चली हैंं। पुलिस को कई ऑडियो रिकार्डिंग भी मिली है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। मरीना के पास से पुलिस को दो मोबाइल फोन भी मिले। पुलिस सभी मोबाइल नंबरों के सीडीआर भी निकाल रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि यह सभी बिंदु विवेचना में शामिल किए जाएंगे। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की विवेचना शुरू करा दी गई है।

 

Forensic analysis will be conducted to determine the authenticity of AI-generated images.
पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवती। - फोटो : संवाद
रेल अफसर की पत्नी ने की थी शिकायत
पुलिस के मुताबिक, रेल अफसर की पत्नी ने दो अगस्त को नवाबाद थाने में तहरीर देकर बताया था कि आरोपी मरीना लाजरस उर्फ मरीना जेस्सी निवासी हुबली, कर्नाटक ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसके और परिवार के फोटो एडिट कर आपत्तिजनक बनाए। इसके बाद इन फोटो को व्हाट्सएप नंबरों पर भेजकर वायरल करने की धमकी दी गई और 15 लाख रुपये की मांग की गई। डर के कारण रेल अफसर की पत्नी ने अलग-अलग तारीखों में विभिन्न माध्यमों से आरोपी को कुल 40 हजार रुपये दे दिए। उन्होंने बताया कि रुपये लेने के बाद भी आरोपी महिला की धमकियां बंद नहीं हुईं। इतना ही नहीं दो जून को वह रेल अफसर की पत्नी के घर पहुंची और महिला व उसके पति के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed