फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Football: Jhansi defeated Meerut with Gaurav Singh's hat-trick.

फुटबॉल : गौरव सिंह की हैट्रिक से झांसी ने मेरठ को दी शिकस्त

Fri, 19 Jan 2024 04:01 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 19 Jan 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Football: Jhansi defeated Meerut with Gaurav Singh's hat-trick.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी के अवसर पर बस्ती में आयोजित पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में झांसी की टीम ने मेरठ को 4-0 से पराजित किया। मुकाबले में खिलाड़ी गौरव परिहार ने लगातार तीन गोल कर हैट्रिक लगाई।

मुकाबला शुरू होते ही झांसी टीम के खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए गोल करने के प्रयास किए। मैच में 12वें और 17वें मिनट में खिलाड़ी गौरव सिंह परिहार ने गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। वहीं 50वें मिनट में गौरव ने एक और गोल कर टीम का स्कोर 3-0 कर दिया। मैच समाप्त होने से चंद मिनट पहले ही आदित्य सिंह ने एक गोल कर झांसी टीम को 4-0 से जीत दिलाई। झांसी की ओर से खिलाड़ी गगन बाबू और अमृतांश शुक्ला का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। लीग मैचों की सूची में झांसी की टीम दूसरे स्थान पर है। टीम की जीत पर झांसी फुटबॉल फेडरेशन के मुख्य संरक्षक डॉ. रोहित पांडेय, संरक्षक डॉ. तनवीर अहमद, सचिव वहीद खान, विनोद यादव, रफीकउद्दीन, रहीस खान, अतीक अंसारी, रशीद खान, सलीम, साबिर, अफरोज, मातादीन यादव ने खुशी का इजहार करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed