फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   food send to mobile van

मोबाइल वैन से जरूरतमंदों तक पहुंचेंगे राशन पैकेट

Mon, 06 Apr 2020 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
food send to mobile van
जरूरतमंदों को राशन की व्यवस्‍था उपलब्‍ध कराने के लिए फूड बैंक वाहनों का ‌एसएसपी डी प्रदीप कुमार ?
झांसी। कोरोना वायरस महामारी के लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाने के लिए पुलिस ने सोमवार को दो मोबाइल फूड बैंक वैन का शुभारंभ किया। इलाइट चौराहे पर एसएसपी डी प्रदीप कुमार ने मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि औद्योगिक प्रतिष्ठान, शैक्षणिक संस्थान व स्वयंसेवी संस्थाएं इस मदद को सफल बनाने में आगे आएं। फूड बैंक में सहयोग राशि 91- 8112673957 पर दी जा सकती है। फूड बैंक में जमा राशन को थानावार चिह्नित जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। फूड बैंक में पैकेट बनाए गए हैं। प्रत्येक पैकेट में दस किलो आटा, पांच किलो चावल व दाल, चीनी, नमक, गुड़, तेल, पांच किलो आलू, दो किलो प्याज व मसाले उपलब्ध हैं। सोमवार को एसएसपी ने भट्टागांव में 25 और एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बबीना के मुरारी गांव में 50 जरूरतमंद परिवार को फूड पैकेट वितरित किए।
विज्ञापन

फूड बैंक को सराफा व्यापार कमेटी के सहयोग से राशन के सौ बैग दिए गए। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि वे आगे भी ये खाद्य सामग्री देते रहेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, प्रकाश सराफ, महेश अग्रवाल, पुरुषोत्तम सराफ, विक्की अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, संजय कमरया, आशीष गर्ग मौजूद रहे। इसी तरह सुभाष गंज व्यापार मंडल ने भी खाद्य सामग्री के बैग बनाकर वितरण के लिए सौंपे। इस मौके पर अध्यक्ष अजय खुराना, संजय सराफ, राजकुमार गुप्ता, किशन खुराना, दीपक वरयानी, पीयूष पटेल, कुणाल सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed