फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Following complaints, 38 more female students will now be included in the scooter scheme.

Jhansi News: शिकायत के बाद अब स्कूटी योजना में 38 छात्राएं बढ़ेंगी

Wed, 02 Sep 2026 01:35 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 02 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Following complaints, 38 more female students will now be included in the scooter scheme.
झांसी। स्कूटी योजना के लिए चिह्नित नहीं होने की शिकायत कुछ छात्राओं ने बीयू प्रशासन से की है। जिस पर उनका चिह्नित करना शुरू हो गया है। सूत्रों का कहना है कि अब 38 छात्राओं के नाम सूची में शामिल हो सकते हैं। जिससे पात्र छात्राओं की संख्या बढ़कर 905 होगी। वहीं, बीयू प्रशासन ने रात आठ बजे तक कार्य करने के आदेश कर दिए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार शिक्षा सत्र 2025-26 में यूजी करने वाली पांच फीसदी छात्राओं को स्कूटी देगी। विवि और कॉलेज की टॉप पांच फीसदी छात्राओं को स्कूटी मिलेगी। शासन ने तय किया है कि योजना का लाभ उसी छात्रा को मिलेगा जिनके परिवार की सालाना आय 12 लाख रुपये से कम है। शहीद परिवार, 80 फीसदी दिव्यांग और निराश्रित (माता-पिता में से कोई एक नहीं है) छात्रा को भी स्कूटी मिलेगी। इसके तहत बीयू प्रशासन ने 867 छात्राओं को चिह्नित किया। जिनके सत्यापन का काम किया जा रहा है। वहीं, कुछ छात्राओं ने बीयू प्रशासन से योजना के लाभ के लिए चिह्नित नहीं करने की शिकायत की। उन्होंने अपनी अंकतालिका भी बीयू प्रशासन को सौंपी है। जिसके चलते उक्त छात्राओं के मानक का सत्यापन करने का काम शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि पात्र छात्राओं की सूची में 38 छात्राएं बढ़ेंगी। जिससे यह संख्या 905 हो जाएगी। वहीं, मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने योजना का काम पूरा होने तक संबंधित अधिकारी व कर्मियों को रात आठ बजे तक काम करने के आदेश कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कुछ छात्राओं ने पात्र छात्राओं की सूची में नाम नहीं होने की शिकायत की थी। जिसके चलते अब 38 छात्राओं के नाम सूची में बढ़ सकते हैं। वहीं, योजना का काम समय से पूरा होने तक रात आठ बजे तक संबंधित कर्मियों का काम करने का आदेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed