फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fogging machine waist

मच्छर पी रहे लोगों का खून...15 लाख खर्च कर डाले, कबाड़ में खड़ीं फॉगिंग मशीन

Wed, 02 Nov 2022 12:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Fogging machine waist
झांसी। महानगर में मच्छरों को मारने के लिए नगर निगम ने फॉगिंग के नाम पर एक महीने में करीब 15 लाख रुपये खर्च कर दिए, लेकिन मच्छरों की तादात कम नहीं हुई। अब जब लगातार डेंगू और मलेरिया के मरीज बढ़ रहे हैं तब नगर निगम ने फॉगिंग ही बंद करा दी है। जबकि पांच बड़ी मशीनें कर्मशाला में खड़ी-खड़ी कबाड़ हो रही हैं।
विज्ञापन

शासन ने पिछले महीने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत नगर निगम को फॉगिंग कराने का निर्देश दिया था। इसे लेकर नगर निगम ने रोस्टर जारी कर फॉगिंग कराने की तैयारी की। निगम का दावा है कि महानगर में 35 छोटी मशीनों और दो बड़ी मशीनों के जरिए फॉगिंग कराई गई। मगर मच्छरों के प्रकोप से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। मच्छर अब भी लोगों का खून पी रहे हैं। महानगर के अस्पतालों में रोज डेंगू, मलेरिया और बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक डेंगू के 74 मरीज सामने आ चुके हैं। निगम के आंकड़े बता रहे हैं कि पूरे महीने में फॉगिंग पर करीब 15 लाख रुपये खर्च कर दिए गए हैं। उधर, नगर निगम का दावा है कि पिछले महीने रोज 37 मशीनों से फॉगिंग कराई जा रही थी।
विज्ञापन

एक दिन में छोटी मशीन पर इतना खर्च
- 10 लीटर डीजल
- तीन लीटर पेट्रोल
- 50 एमएल दवा
-----------
एक दिन में बड़ी मशीन पर इतना खर्च
- 40 लीटर डीजल
- चार लीटर पेट्रोल
- 200 एमएल दवा
------------
कर्मचारियों के घर पर रखीं मशीनें
फॉगिंग बंद होने के बाद मशीनें अब तक निगम के हवाले नहीं हुईं हैं। पिछले साल तक फॉगिंग के लिए मशीनें कर्मशाला से कर्मचारियों को दी जाती थीं। इसमें अधिक समय लगता था। ऐसे में इस बार कर्मचारियों को ही मशीनें दे दी गईं। कर्मचारी रोज फॉगिंग के लिए मशीनें घर से लाते थे और काम खत्म होने के बाद घर ले जाते। मगर अब जब फॉगिंग बंद है, तो भी मशीनें निगम को नहीं सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर में रोस्टर के मुताबिक फॉगिंग कराई गई है। अब तक शासन के निर्देश पर फॉगिंग कराई जा रही थी। अब जो डेंगू मलेरिया के केस सामने आ रहे हैं, उसे लेकर स्वास्थ्य विभाग से बात कर क्षेत्रों में फॉगिंग कराई जाएगी। बाकी मशीनें कर्मचारियों से निगम में जमा कराई जाएगी। - पुलकित गर्ग, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed