फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fog lights not installed in roadways buses

Jhansi News: रोडवेज बसों में नहीं लगीं फॉग लाइटें

Mon, 20 Nov 2023 10:47 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 20 Nov 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Fog lights not installed in roadways buses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। सर्दियों ने दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में कोहरा भी शुरू हो जाएगा, लेकिन रोडवेज बसों में अब तक फॉग लाइटें नहीं लगी हैं। साथ ही अधिकांश बसों में रेडियम टेप भी नहीं लगे हैं।

झांसी डिपो में 120 बसें हैं। इनमें पचास फीसदी से ज्यादा बसें रात में चलाई जाती हैं। अब धीरे-धीरे कोहरे की दस्तक शुरू होने वाली है, लेकिन रोडवेज बसों में लाइटें नहीं लगी हैं। हकीकत ये है कि 40 प्रतिशत से ज्यादा बसों में फॉग लाइट नहीं हैं। बैक लाइट, इंडिकेटर भी ठीक हालत में नहीं हैं। कई बसों के शीशे भी टूट गए हैं या फिर चटक गए हैं। ऐसे में हादसों की आशंका के साथ ही यात्रियों को ठिठुरना पड़ रहा है। एसएम संतोष कुमार के मुताबिक प्रथम चरण में रात में जाने वाली बसों में ऑल वेदर बल्ब लगाए जा रहे हैं। दो सप्ताह में सभी बसों में सुरक्षा के इंतजाम पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed