{"_id":"6855c214dbecbe46ca0ca808","slug":"five-snakebite-victims-reached-the-hospital-as-soon-as-the-rain-started-take-precautions-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-581793-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बारिश शुरू होते ही अस्पताल पहुंचे पांच सर्पदंश पीड़ित, बरतें सावधानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बारिश शुरू होते ही अस्पताल पहुंचे पांच सर्पदंश पीड़ित, बरतें सावधानियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बारिश शुरू होते ही सर्पदंश के रोगियों का अस्पताल आना शुरू हो गया है। 24 घंटे में सर्पदंश के पांच लोग शिकार हो चुके हैं। इनमें एक की मौत हो गई और चिंताजनक हालात में चार का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
बुंदेलखंड में बारिश के मौसम में सांपों का निकलना शुरू हो जाता है, जिसके चलते तमाम लोग इनके शिकार होते हैं। जागरुकता के अभाव की वजह से परिजन सर्पदंश से पीड़ित को सीधे उपचार के लिए लेकर नहीं आते बल्कि इधर-उधर देसी दवा अथवा झाड़फूंक कराते हैं। इससे उनका जीवन खतरे में पड़ जाता है।
विज्ञापन
मोंठ थानांतर्गत गढ़ूका गांव निवासी राजेश (37) खेत पर काम करने गया था। राहत लेने के लिए वह खेत की मेढ़ पर लेट गया, तभी सांप ने सीने में डस लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन देसी उपचार में फंस गए। जब उसका गला रुंधने लगा और रोशनी कम हुई तो वह उसे लेकर सीएचसी मोंठ पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि राजेश का आठ साल का बेटा और छह साल की बेटी है। वहीं, ईएमओ डाॅ. रवि ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सर्पदंश के चार गंभीर रोगियों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
ये सजगता बरतें
सांप के काटने के स्थान के पास हल्के से पट्टी बांधे और उस अंग को लटकाकर रखें
- पीड़ित को ढांढस बधाए कि वह सही हो जाएगा ताकि उसका ब्लड प्रेशर नहीं बढ़े
- ब्लड प्रेशर बढ़ने से शरीर के अंदर पहुंचे सांप का जहर तेजी से फैलने लगता है
- किसी देसी दवा अथवा झाड़-फूंक के चक्कर में पड़कर कीमती समय न गंवाएं