फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five months in jail for being caught with a country-made pistol.

Jhansi News: तमंचे के साथ पकड़ने पर पांच माह की जेल

Sat, 18 Jul 2026 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Five months in jail for being caught with a country-made pistol.
गरौठा। वाहन चेकिंग के दौरान गरौठा थाने में तैनात तत्कालीन उपनिरीक्षक वीरेंद्र प्रकाश ने 30 जनवरी 2005 को महोबा जिले के थाना पनवाड़ी क्षेत्र के नगरा निवासी बाबूजी पुत्र सटोले को पकड़ा था। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया था। मामले की सुनवाई के बाद अभियुक्त खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मयंक प्रकाश ने उसे पांच माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा एक हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया, जिसकी अदायगी न करने पर अभियुक्त को सात दिन का अतिरिक्त कारावास भुगताना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed