{"_id":"68a0e8e47b18eaf7700d0dc2","slug":"five-months-after-love-marriage-the-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-620337-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: लव मैरिज के पांच माह बाद युवती ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: लव मैरिज के पांच माह बाद युवती ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नवाबाद के मैरी गांव में लव मैरिज के पांच माह बाद ही युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। पहले पति की मौत के बाद उसने प्रेम विवाह किया था। पति उसी कमरे में सोया था। अलार्म बजने पर उसकी नींद टूटी। पत्नी के सुसाइड की वजह वह नहीं बता सका। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रक्सा के डोंगरी गांव निवासी बीरवती (23) की शादी छह साल पहले मध्य प्रदेश के नौगांव में हुई थी। परिजनों का कहना है कि कुछ साल बाद बीमारी से पहले पति की मौत हो गई। बीरवती का भाई विजय ठेकेदार है। उसके पास ललितपुर के खड़ेसरा गांव निवासी छोटू मजदूरी करता है। एक साल पहले छोटू और बीरवती की मुलाकात हुई। बीरवती की छोटू मदद करने लगा। बीरवती उसके करीब आ गई। परिवार की रजामंदी से 17 मार्च को शादी कर ली। छोटू उसे लेकर मैरी गांव में रहने लगा। उसका कहना है कि शाम सात बजे खाना खाने के बाद दोनों कमरे में सोए थे। रात करीब 11 बजे मोबाइल में अलार्म बजने पर उसकी नींद टूटी। उसने देखा कि बीरवती साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के कुंदे के सहारे लटकी थी।
इनसेट
फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जुटाए साक्ष्य
बीरवती की मौत के बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। छोटू उसके सुसाइड की सही वजह नहीं बता सका। फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक, प्रारंभिक छानबीन में सुसाइड की बात सामने आई है। सुसाइड की वजह साफ नहीं हुई। उसकी छानबीन की जा रही है।