फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five lands identified for construction of airport

Jhansi News: हवाई अड्डे के निर्माण के लिए चिह्नित की गईं पांच जमीनें

Thu, 21 Sep 2023 10:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:13 AM IST
विज्ञापन
Five lands identified for construction of airport
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मुख्यमंत्री द्वारा झांसी में हवाई अड्डे की स्थापना की घोषणा किए जाने के बाद स्थानीय प्रशासन की ओर से इस दिशा में तेजी से कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसके लिए झांसी-कानपुर हाईवे से सटी पांच जमीनें चिह्नित की गईं हैं, जिनकी लोकेशन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) को भेजी जा रही है। एएआई के निर्देश पर आगे की कार्यवाही होगी।

झांसी में हवाई अड्डे के निर्माण की कवायद पिछले डेढ़ दशक से जारी है, लेकिन अब तक क्षेत्र के विकास की यह महत्वपूर्ण परियोजना धरातल पर नहीं उतर पाई है। लेकिन, हाल ही में 29 अगस्त को झांसी आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में हवाई अड्डे की स्थापना की घोषणा की थी। इसके बाद से ही प्रशासनिक अमला सक्रिय बना हुआ है। इसी क्रम में झांसी-कानपुर हाईवे पर पांच अलग-अलग स्थानों पर हवाई अड्डे के लिए जमीनें चिह्नित की गईं हैं। इन सभी जमीनों का रकबा 250 से 300 हेक्टेअर है। अब इन चिह्नित जमीनों की लोकेशन एयरपोर्ट अथॉरिटी को भेजी जाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम यहां आकर इन सभी जमीनों का हवाई व स्थलीय सर्वेक्षण करेगी। अथॉरिटी की ओर से उपयुक्त जमीन पर हवाई अड्डे के निर्माण को हरी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर डा. लालकृष्ण ने बताया कि हवाई अड्डे की स्थापना की दिशा में तेजी से कार्यवाही जारी है। इसे लेकर शासन का रुख भी बेहद गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed