फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five faults, 100 transformers overloaded... electricity remained round for 24 hours

Jhansi News: पांच फाॅल्ट, 100 ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड... बिजली 24 घंटे रही गोल

Mon, 27 May 2024 03:47 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 27 May 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Five faults, 100 transformers overloaded... electricity remained round for 24 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। आसमान से बरसती आग ने बिजली व्यवस्था को झुलसा दिया है। महानगर में शनिवार रात और रविवार को पूरे दिन जगह-जगह हुए पांच फॉल्ट और 100 ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड होने से महानगर में 24 घंटे बिजली गुल रही। शनिवार रात को ताे बिजली कटौती के चलते लोग सो ही नहीं सके। वहीं रविवार को भी पूरे दिन बिजली की आंख-मिचौली ने भीषण गर्मी में लोगों की बेचैनी बढ़ाई।
शनिवार रात आठ बजे केबल जल जाने से मुन्नालाल पावर हाउस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान स्वामीपुरम कॉलोनी, बंसल कॉलोनी, पंचवटी, पठौरिया, नई बस्ती, दतियागेट क्षेत्र में अंधेरा छा गया। सूचना पर बिजली कर्मचारियों ने करीब आठ घंटे बाद सुबह चार बजे केबल दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति सुचारू की। इस दौरान करीब 60 हजार लोगों ने गर्मी में पूरी रात गुजारी।
विज्ञापन

उनाव गेट क्षेत्र में भी फाॅल्ट के चलते बिजली कटौती हुई। यहां अलीगोल इलाके में केबल टूट जाने के कारण शाम छह बजे से रात 10 बजे तक चार घंटे बिजली गुल रही। इससे सिजरिया कॉलोनी, ऋषिकुंज, भैरो खिड़की, अलीगोल सहित कई इलाकों में 40 हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सराय मोहल्ले में लगे ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड होने से बिजली कटाैती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नंदनपुरा पावर हाउस में मेन तार टूट जाने के कारण रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक छह घंटे ट्यूबवेल रोड, खातीबाबा, ईसाई टोला, कमल सिंह कॉलोनी, नंदनपुरा, ताज कंपाउंड इलाके में बिजली आपूर्ति नहीं हुई।
गल्ला मंडी पावर हाउस की केबल जल जाने के कारण रविवार रात डेढ़ बजे से सुबह साढ़े सात बजे तक बिजली बंद रही। वहीं दरीगरान में रविवार सुबह आठ बजे बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिर गया। इस दौरान तकरीबन तीन घंटे इलाके की बिजली आपूर्ति बंद रही। जबकि दो राहगीर बाल-बाल बच गए। अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया दरीगरान में 240 केवी की लाइन टूट कर गिरने की सूचना मिलते ही कर्मचारियों को भेजकर लाइन को दुरुस्त कराया गया था।
इसके साथ ही जेल चौराहा, मुन्नालाल पावर हाउस, हंसारी, मेडिकल कॉलेज फीडर में लगे 100 से अधिक ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड होने से दिनभर बिजली कटौती होती रही। मुख्य अभियंता राजीव माहेश्वरी ने बताया कि बिजली कटौती पूरी तरह से बंद है। लेकिन ओवरलोड और फाॅल्ट होने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। फॉल्ट ठीक करने के लिए कई टीमें गठित की गईं हैं।
--------------
फोटो....

बिजली कटौती ने जीना मुहाल कर दिया है। दिन में ताे कई घंटे तक बिजली गुल रहती है। लेकिन रात में भी बिजली गायब रहने से लोग ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं।
प्रताप सिंह, भगवंतपुरा
फोटो...

दिन में कई बार बिजली की कटौती की जा रही है। रात होते ही कटौती शुरू हो जाती है। बच्चे और बुजुर्ग भीषण गर्मी में रात गुजारने को मजबूर हैं। अधिकारी फोन भी नहीं उठाते हैं।
नरेंद्र कुमार, नंदनपुरा
फोटो...

गर्मी शुरू होते ही बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। भीषण गर्मी में बिजली की व्यवस्था नहीं सुधर रही है। शहर के इलाकों में अधिकांश समय बिजली गायब ही रहती है।

मोहित कुशवाहा, दरीगरान
फोटो....

भीषण गर्मी में बदहाल बिजली व्यवस्था ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिन के साथ ही रात के वक्त भी घंटों बिजली गायब रहती है। बिजली विभाग के अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं।
अब्दुल रहूफ, सिजरिया कॉलोनी
----------
गहराया जल संकट, कई इलाकों में नहीं पहुंचा पानी
झांसी। महानगर में बिजली कटौती से जल संकट गहराने लगा है। नियमित बिजली नहीं आने पर शहर की टंकियों में पानी नहीं भर पा रहा है। शनिवार रात और रविवार सुबह बिजली गुल रहने के कारण फिलिंग स्टेशनों पर टैंकरों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। इससे शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं की जा सकी। बिजली कटाैती के चलते टंकियों में पानी नहीं भर पाने के कारण शहर के कई इलाकों में नलों से पानी नहीं पहुंचा। जल संस्थान के महाप्रबंधक राकेश यादव ने बताया कि बिजली आते ही टैंकरों को भरवाकर भेजने के आदेश दिए गए हैं।

-----------

लो वोल्टेज बने परेशानी का सबब
झांसी। बिजली कटौती के साथ ही शहर वासियों को लो वोल्टेज की परेशानी से जूझना पड़ा। वोल्टेज कम आने पर कूलर, एसी और पंखे नहीं चल सके। लो वोल्टेज की सबसे अधिक परेशानी उनाव गेट इलाके में रही। सिजरिया कॉलोनी, अलीगोल, ऋषि कुंज, भैरो खिड़की इलाके में 130 से 150 वाट वोल्टेज आ रहे हैं। अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया लाइनमैनों को वोल्टेज ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed