फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five days before the silver bride and the death of two aunt

पांच दिन पहले सिलिंडर फटने से झुलसी दुल्हन और उसकी दो चाचियों की मौत

Wed, 23 Feb 2022 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Five days before the silver bride and the death of two aunt
झांसी। महोबा में सिलिंडर फटने से झुलसीं सात महिलाओं में से मंगलवार को दुल्हन और उसकी दो चाचियों की मौत हो गई जबकि तीन महिलाएं अभी भी मेडिकल कालेज के बर्न वार्ड में भर्ती हैं। दुल्हन की मां की हालत कभी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

महोबा के थाना खन्ना के सिरसी कला गांव निवासी मुन्ना लाल की पुत्री अंजली (19) का विवाह 9 फरवरी को गरौठा के प्रवेश श्रीवास के साथ हुआ था। कुछ दिन ससुराल रहने के बाद अंजली पिछले दिनों अपने मायके सिरसी कला लौट आई। 17 फरवरी को दोबारा ससुराल (गरौठा) के लिए उसकी विदाई हो रही थी। घर में दावत रखी गई थी। इसमें बड़ी संख्या में रिश्तेदार मौजूद थे। सुहागलें एवं अन्य रस्मों के बाद खाना बनना शुरू हुआ। खाना बनाने के लिए एक छोटा सिलिंडर इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान वह सिलिंडर फट गया। इसके फटने से दुल्हन अंजली, मां कौशल्या, चाची सुधा, प्रेमा, सुशीला, सुखरतन एवं दादी जमनिया गंभीर रूप से झुलस गईं। इन सभी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान सोमवार को जमनिया (70) की मौत हो गई थी। मंगलवार, दोपहर दुल्हन अंजली एवं उसकी चाची सुधा (28) पत्नी रामकुमार एवं प्रेमा (35) की भी मौत हो गई। अस्पताल में मां कौशल्या, सुशीला एवं सुखरतन का अभी उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने मां कौशल्या की हालत नाजुक बताई है। पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed