{"_id":"6292709bbd1d2a4eee6da21a","slug":"fitness-certificate-will-not-be-issued-without-paying-passenger-tax-jhansi-news-jhs221696353","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना यात्री कर जमा किए जारी नहीं होगा फिटनेस प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना यात्री कर जमा किए जारी नहीं होगा फिटनेस प्रमाण पत्र
विज्ञापन
झांसी। परिवहन विभाग राजस्व वसूली करने का लक्ष्य पूरा करने के लिए रोडवेज प्रशासन पर शिकंजा कसने जा रहा है। जिन रोडवेज बसों का यात्री कर जमा नहीं होगा, तो उसका फिटनेस नहीं किया जाएगा।
कोरोना संक्रमण के बाद परिवहन विभाग लगातार राजस्व लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा है। परिवहन विभाग बकाया टैक्स वसूली के लिए छापामार अभियान भी चला रहा है। अब यात्री कर जमा नहीं करने वाले वाहनों को सीज कर दिया जाएगा। बता दें, झांसी डिपो की रोडवेज की 167 बसों पर पांच करोड़ 10 लाख रुपये यात्री कर बकाया है। जिसको जमा करने के लिए विभाग की तरफ से रोडवेज प्रबंधन को पत्र भी भेजा जा चुका है। जबकि परिवहन विभाग के अधिकारी टैक्स बकाए की रोडवेज बसों को सीज करने से बच रहे हैं। इसलिए आदेश है कि जिस रोडवेज बस का यात्री कर जमा नहीं होगा, उसका फिटनेस नहीं किया जाएगा। जिन बसों का फिटनेस नहीं होगा, तो उनके संचालन पर भी रोक लग जाएगी। इससे बसों की संख्या भी कम हो जाएगी। जिससे यात्रियों को सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रोडवेज बसों की यात्री कर की बकाया राशि की वसूली करने के लिए फिटनेस पर रोक लगा दी गई है। जिन बसों का यात्री कर जमा होगा, अब उनका ही फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। - सत्येंद्र कुमार, एआरटीओ