{"_id":"63a42d2003bfc36e6160c48f","slug":"first-year-students-of-computer-science-protest-against-seniors-in-bu-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Protest in BU: कंप्यूटर साइंस के छात्रों ने किया हंगामा, सीनियर्स पर मारपीट का आरोप, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Protest in BU: कंप्यूटर साइंस के छात्रों ने किया हंगामा, सीनियर्स पर मारपीट का आरोप, 15 घायल
Thu, 22 Dec 2022 03:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 22 Dec 2022 03:40 PM IST
सार
झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में सीएस प्रथम वर्ष के छात्र सीनियर्स की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कुछ अधिकारियों क खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में गुरुवार को छात्रों का एक गुट धरने पर बैठ गया। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया। दूसरे गुट के छात्रों ने कैंपस में ही नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे को देखते हुए मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, बुधवार को कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष और लॉर्ड बुद्धा हॉस्टल के छात्रों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें दोनों तरफ से 15 से अधिक छात्र घायल हो गए। चार छात्रों के सिर में पत्थर लगने से उनके सिर फट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही शिकायत पर लॉर्ड बुद्धा हॉस्टल के चार सीनियर छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
इसको लेकर कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष के छात्र बीती रात से ही धरने पर बैठ गए। गुरुवार को वह सीनियर की गिरफ्तारी और कुछ बीयू अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विश्वविद्यालय गेट पर धरना देने लगे। उनका कहना है कि सीनियर छात्रों ने परिचय लेने के लिए उन लोगों को हॉस्टल बुलाया, जो गलत है। वहीं हॉस्टल के छात्र परिसर में घूमघूम कर नारेबाजी कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें मामले में गलत फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
मामला बढ़ता देख कुलपति प्रो. मुकेश पांडे ने दोनों पक्षों को अपनी बात रखने के लिए बुलाया है। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से कुलपति को प्रार्थना पत्र दिया गया है। हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।