फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   First water, then take a vote

पहले पानी दो, फिर वोट लो

Sun, 12 Feb 2017 01:06 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sun, 12 Feb 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
First water, then take a vote
पहले पानी दो, फिर वोट लो - फोटो : demo
झांसी।
विज्ञापन

चुनावी माहौल चल रहा है, नेता वादे पर वादे कर रहे हैं। लेकिन, शहर के बिजौली क्षेत्र के लोगों की जलसंकट की समस्या दूर करने की बात कोई नहीं है। सात माह से परेशान लोगों ने अब मतदान नहीं करने का ऐलान किया है। शनिवार को लोगों ने बैनर लेकर घर-घर जाकर वोट न करने की अपील की। तय किया गया कि पहले पानी की समस्या का समाधान होगा, इसके बाद ही वह मतदान करेंगे।
वार्ड नंबर 15 बिजौली में शंकरजी के मंदिर के सामने वाले मुहल्ले में जिज्ञासा क्लीनिक के आसपास करीब एक हजार लोगों की बस्ती है। यहां पेयजल का कोई इंतजाम नहीं है। लोगों ने बोरिंग कराई, लेकिन ड्राई क्षेत्र होेने के कारण सफलता नहीं हुई। इससे मुहल्ले वासी करीब एक किलोमीटर दूर कालीमाता मंदिर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने लगे हैंडपंप से पानी भरने जाते हैं। लोग नल का कनेक्शन लेने को तैयार हैं, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। लोगों ने मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई। जुलाई में लोगों ने जिलाधिकारी, मंडलायुक्त और मुख्य सचिव को शिकायती पत्र दिया था। इस पर जल संस्थान ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन


तहसील दिवस में 180 बार शिकायत
आम जनता को भरोसा होता है कि यदि किसी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है तो तहसील दिवस में शिकायत कर दो, समस्या हल हो जाएगी। लेकिन, बिजौली में जलसंकट की शिकायत 180 बार दर्ज कराई गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहब! यहां भी नजर डालें
जल संस्थान के महाप्रबंधक दावा करते हैं कि यहां से निकली पाइप लाइन से शहर की टंकियां भरी जाती हैं, कनेक्शन देने से पानी का फोर्स कमजोर हो जाएगा। मुहल्लेवालों ने बताया कि जल संस्थान ने पुलिस चौकी मुहल्ला के दो व्यक्तियों को कनेक्शन दिया है, लेकिन किस नियम के आधार पर दिया, यह बताने वाला कोई नहीं है। उनके घरों में भरपूर पानी आ रहा है और बाकी लोग पानी के लिए परेशान हैं।

नगर निगम बना, पर सुविधा नहीं
सैंयर गांव बिजौली से पांच किलोमीटर दूर है। अटरियन गांव भी तीन किलोमीटर है, लेकिन वहां पर पानी की पाइप लाइन डली है। बिजौली में ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बिजौली गांव नगर निगम में शामिल तो कर दिया, लेकिन कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। - सुरेश सेन
 
नेताओं का भरोसा नहीं
नेता वोट मांगने आते हैं। वह वादे भी करते हैं, लेकिन उनकी बातों का भरोसा नहीं होता है। सपा जिलाध्यक्ष ने वादा किया था पूरा नहीं हुआ। मुहल्लेवालों ने तय किया है कि जो पानी की समस्या का समाधान कराएगा, उसे ही वोट दिया जाएगा। - जीतू राजपूत

हम जनता के साथ
बिजौली में पानी की समस्या है। वह इसके समाधान के लिए तहसील दिवस में कई बार शिकायत कर चुके हैं, नगर निगम सदन की बैठक में भी मुद्दा उठा चुके हैं, प्रदर्शन भी कर चुके हैं। सिर्फ आश्वासन मिले। हम जनता के साथ हैं। - वीरेंद्र सिंह, पार्षद, बिजौली
 
पेयजल योजना स्वीकृत
माताटीला बांध से शहर के लिए नई पाइप लाइन के माध्यम से पानी की सप्लाई की कार्ययोजना स्वीकृत हो गई है। जैसे ही शासन से पैसा आएगा, काम शुरू हो जाएगा। महायोजना पर 916 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बाद पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा।
- किरण वर्मा- महापौर


महायोजना शुरू होने पर पहुंचेगा पानी
पानी की समस्या के समाधान के लिए महायोजना स्वीकृत हो गई है। इससे पूरे शहर की पानी की समस्या हल हो जाएगी। हम जनता के साथ हैं और उनकी तकलीफ समझते हैं।
- रवि शर्मा
 विधायक

पानी पहुंचाने की गारंटी नहीं
वहां पर जो पाइप लाइन निकली है, वह जल निगम की है। जल संस्थान की कोई पाइप लाइन नहीं है। ऐसे में वहां पानी का स्रोत नहीं है। जो लाइन निकली है, वह नीचे है। उससे कनेक्शन दिया जाएगा तो पानी नहीं पहुंचेगा। विभाग कनेक्शन देने को तैयार है, लेकिन मुहल्ले में पानी पहुंचने की गारंटी नहीं है।

- मोहम्मद यूनुस- क्षेत्रीय अवर अभियंता जल संस्थान

मतदान बहिष्कार समाधान नहीं
मतदान का बहिष्कार करने से किसी समस्या का समाधान नहीं होता। शासन जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर है, इसलिए जरूरत के हिसाब से योजनाएं बनाई जाती हैं। योजनाओं को मूर्त रूप देने में समय लगता है। इसलिए लोगों को धैर्य रखना चाहिए।
- रमाशंकर गुप्ता- उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed