{"_id":"599c83734f1c1b09158b46f8","slug":"first-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में लाभ पाने वालों की सूची हुई फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में लाभ पाने वालों की सूची हुई फाइनल
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
farmers jhansi news
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी।
‘फसली ऋण मोचन योजना’ के अंतर्गत पहले चरण में 11,055 किसानों का ऋण माफ कर उन्हें प्रमाण पत्र सौंपे जाएंगे। जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह पांच सितंबर को प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। प्रशासन ने लाभ पाने वालों की सूची फाइनल कर दी है।
लघु और सीमांत किसानों का एक लाख तक कर्ज माफ होना है। जिले में एक लाख किसान इस दायरे में आते हैं। मानक से इतर किसी को लाभ न मिल जाए, इसलिए पहले चरण में फूंक-फूंक कर कदम उठाया जा रहा है। सभी किसानों के आधारकार्ड से बैंक खाता लिंक कर दिया गया है। लेखपालों से सत्यापन कराया गया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कमेटी (डीएलसी) प्रतिदिन बैठक कर रही है। तय किया गया कि किसानों को नकद पैसा नहीं दिया जाएगा, बल्कि जिस बैंक से किसान ने कर्ज लिया है, उस बैंक में पैसा भेजा जाएगा और किसान को कर्ज माफी का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के ग्रामीण अभियंत्रण सेवा मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह 05 सितंबर को आकर किसानों को कर्ज माफी के प्रमाणपत्र बांटेंगे। एक सप्ताह के बाद तहसील स्तर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रमाणपत्र बंटवाए जाएंगे।
विज्ञापन
सूची फाइनल हो गई
जिले में पहले चरण में 24,160 किसानों का सत्यापन कराया गया था। इसमें से 11,055 किसान सभी मानकों पर खरे उतरे, जिससे इन सभी किसानों को पहले चरण में ऋण माफी प्रमाणपत्र बांटा जाएगा। अन्य किसानाें को अगले चरण में ऋण माफी योजना का लाभ मिल सकेगा।
- दुर्गेश कुमार सिंह
जिला कृषि अधिकारी