फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   First made a deed of land in the name of the governor, then made a deal with another

पहले राज्यपाल के नाम जमीन का किया बैनामा, फिर दूसरे से भी कर दिया सौदा

Sun, 17 Jul 2022 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
First made a deed of land in the name of the governor, then made a deal with another
झांसी। पहले बांध के लिए सरकार को जमीन बेचकर रकम हासिल कर ली और बाद में उसका बैनामा किसी दूसरे के नाम भी कर दिया। प्रशासन की पड़ताल में यह मामला सामने आया। इस पर आरोपी पिता व दो पुत्रों के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग द्वारा साल 2013 में सदर तहसील के मौजा नयागांव में 0.238 हेक्टेअर जमीन जीवनशाह निवासी नासिर खान से ली गई थी। यह जमीन प्रदेश के राज्यपाल के नाम से बांध के लिए ली गई थी। इसके एवज में भूमि विक्रेता नासिर खान को 13 लाख 69 हजार रुपये की धनराशि दी गई थी। लेकिन, आरोप है कि जमीन का दाखिल खारिज होने से पहले नासिर खान ने इस जमीन में से 0.119 हेक्टेअर जमीन का बैनामा आठ नवंबर 2013 को एक महिला को कर दिया, जबकि पहले से ही ये जमीन राज्यपाल के पक्ष में बेची जा चुकी थी। पड़ताल में मामला सामने आने के बाद विभागीय निर्देश पर सिंचाई विभाग के निर्माण खंड पंचम में तैनात सींचपाल शैलेंद्र कुमार ने शिकायत सीपरी बाजार थाने में दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने नासिर खान तथा उसके बेटे आसिफ खान व आदिल खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि अमर उजाला ने इस जमीन के संबंध में 26 जून के अंक में ‘अब राज्यपाल के नाम दर्ज जमीन पर भी हो गया कब्जा’ खबर प्रकाशित की थी। इससे हरकत में आए प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की थी, जिसमें उक्त खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने पहले जमीन सिंचाई विभाग को दी थी, जिसके एवज में उसे तय धनराशि भी दी गई थी। लेकिन, दाखिल खारिज होने से पहले उसने उस जमीन के कुछ भाग का सौदा किसी दूसरे को कर दिया था। जांच में यह बात सामने आने के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
- सान्या छाबड़ा, एसडीएम (सदर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed