{"_id":"578fca6c4f1c1b6949c4ba4f","slug":"first-eye-bank-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में होगा बुंदेलखंड का पहला नेत्र बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में होगा बुंदेलखंड का पहला नेत्र बैंक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
eye bank, jhansi hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन 500 बेड के अस्पताल में बुंदेलखंड का पहला नेत्र बैंक खुलेगा। शासन को लगातार पत्राचार कर बुंदेलखंड में नेत्र बैंक की समस्या की जानकारी दी जाती रही है। जल्द ही शासन की हरी झंडी मिलते ही नेत्र बैंक का सपना पूरा हो जाएगा। यह जानकारी पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह बात प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने कही।
नेत्र बैंक के लिए आवश्यक उपकरण शासन द्वारा स्वीकृति के कगार पर है। जैसे ही उपकरणों के लिए बजट शासन द्वारा उपलब्ध करा दिया जाएगा।
उसकी प्राथमिकता के आधार पर उपकरण खरीदकर जल्द ही नेत्र बैंक की स्थापना होगी, जो कि झांसी और आसपास की जनता के लिए उपयोगी होगा। नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि बैंक की स्थापना के लिए वर्ष 2010 से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नेत्र बैंक न होने से जिन मरीजों को नेत्र प्रत्यारोपण के लिए दिल्ली या दूर दराज के अस्पतालों में जाना पड़ता है, उन्हें अब झांसी में ही सुविधा मिल सकेगी।
इस दौरान सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या, डॉ. वीके मिसुरिया, डॉ. मोहम्मद अरशद, डॉ. मनोज गोविला, प्रदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
यह विशिष्ट जांचें भी होंगी
- फंडस एंजियोग्राफी
- आटोमेटड फंडस स्कोपी
- पेरीमीटरी
- लेजर व 3डी ओसीटी