{"_id":"5967ce6b4f1c1b6a588b4672","slug":"first-day-200-courage-counseling","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 200 ने कराई काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 200 ने कराई काउंसलिंग
amarujala
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
bu jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कैंपस और कॉलेज में चल रहे प्रवेश परीक्षा वाले कोर्सों की काउंसलिंग शुरू हो गई। पहले दिन लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने काउंसलिंग में हिस्सा लेकर च्वाइस भरी। शुक्रवार को विद्यार्थियों को सीट आवंटन कर दिया जाएगा।
बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित आईटी बिल्डिंग में एमएससी मैथमेटिक्स और एमएससी एमएससी स्टैटिक्स की काउंसलिंग हुई। एमएससी मैथमेटिक्स में 286 आवेदकों में 194 ने काउंसलिंग कराई। वहीं, एमएससी स्टैटिक्स में सिर्फ सात ही पंजीकृत थे, इनमें पांच ही काउंसलिंग के लिए पहुंचे। काउंसलिंग के दौरान कई विद्यार्थी काउंसलिंग लेटर नहीं लाए थे, उन्हें प्रवेश सेल ने डाउनलोड करके दिया। इन कोर्सों के आवेदकों को शुक्रवार को सीट आवंटन होगा। अब शुक्रवार को मास्टर ऑफ फाइनेंस एंड कंट्रोल, एमएसडब्ल्यू, एमएससी बॉटनी की इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस बिल्डिंग में और एमएससी केमिस्ट्री की आईटी बिल्डिंग में काउंसलिंग होगी। बीएससी एग्रीकल्चर साइंस कोर्स की काउंसलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर साइंस बिल्डिंग में शुरू होगी। पहले दिन एक से 300 रैंक तक के आवेदकों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।