फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   First Convocation of BKD On 28

बीकेडी का पहला दीक्षांत समारोह 28 को

Thu, 11 May 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
First Convocation of BKD On 28
bu logo - फोटो : demo
शहर के बुंदेलखंड महाविद्यालय में पहली बार 28 मई को दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। इसमें सभी पुरातन छात्र संघ अध्यक्ष शामिल होंगे। समारोह में तीन मेधावी विद्यार्थियों को कुलपति पदक से और 37 अन्य विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर व कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डा. बाबूलाल तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि समारोह को एतिहासिक बनाया जाएगा। इसमें महाविद्यालय में पढे़ जनपद के सभी राजनीतिक प्रतिनिधि, समाजसेवी व लगभग एक हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। उनके अनुसार महाविद्यालय ने 68 वर्ष के सफर में कई उच्च अधिकारी, राजनीतिज्ञ, समाजसेवी, न्यायाधीश देश व प्रदेश को दिए है। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह होंगे और अध्यक्षता बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेश चंद्र दुबे करेंगे, जो तीन मेधावियों को कुलपति स्वर्ण, रजत, कांस्य और 37 अन्य स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर बुंदेलखंड के कई लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। प्राचार्य के अनुसार दीक्षांत समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना है। यह समारोह हर वर्ष होगा। इस अवसर पर प्रो. अरविंद अग्रवाल, डीके गुप्ता, डा. एसके राय, दिनेश भार्गव, अशोक भदौरिया, रत्नेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
1949 में स्थापित हुआ था बीकेडी
बुंदेलखंड महाविद्यालय की स्थापना 1949 में हुई थी। क्रांतिकारी डा. भगवान दास माहौर, संविधान विशेषज्ञ शेर सिंह कोठारी, इतिहासक ार डा. बीडी गुप्ता जैसे कई बडे़ शिक्षाविदों ने विद्यार्थियों को यहां अध्ययन कराया। वर्तमान में यहां 27 प्राध्यापक और लगभग 4000 विद्यार्थी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed