फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   firing at patrolium dipot

पेट्रोल चोरी करने डिपो में घुसे बदमाश, फायरिंग कर खदेड़ा

Fri, 07 Aug 2015 01:28 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Fri, 07 Aug 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
झांसी। तेल चोरी करने के लिए सीपरी बाजार थानांतर्गत करारी के पास स्थित
विज्ञापन
आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल के डिपो में घुसे बदमाशों को सुरक्षा गार्ड ने फायरिंग कर खदेड़ दिया।



आईओसी के डिपो मैनेजर संतोष, एचपीसीएल के ओपी सवरवाल और बीपीसीएल के भूपेंद्र ने बताया कि बुधवार की रात पेट्रोल लेकर मालगाड़ी आई थी। डिपो में पेट्रोल निकाला जा रहा था, तभी बाउंड्री फांदकर अंदर करीब आधा दर्जन लोग घुस आए। यह लोग पेट्रोल चोरी करने के लिए टैंकर के ऊपर चढ़ गए।

 इन्हें टैंकर पर चढ़ा देख कर सिक्योरिटी गार्ड ने ललकारा। इस बीच अन्य गार्ड भी वहां पहुंच गए। सिक्योरिटी गार्ड ने बदमाशों को भगाने के लिए बंदूक से तीन गोलियां चलाईं। गोलियां चलने पर बदमाश भाग निकले। पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि 14 नवंबर 2014 को भी बदमाश बाउंड्री पार करके डिपो में घुस आए थे। उन्होंने डिपो में पुलिस सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed