फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fireworks markets will also be set up in Sipri and Sadar Bazar

Jhansi News: सीपरी और सदर बाजार में भी लगेंगे आतिशबाजी बाजार

Tue, 29 Oct 2024 02:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Fireworks markets will also be set up in Sipri and Sadar Bazar

विज्ञापन
झांसी। एक सप्ताह तक चली जद्दोजहद के बाद सोमवार की देर शाम सदर और सीपरी बाजार में पटाखा बाजार का लगना तय हुआ। इसके साथ ही मंगलवार से महानगर में छह स्थानों पर पटाखों की बिक्री शुरू हो जाएगी।
महानगर में चार स्थान क्राफ्ट मेला ग्राउंड, प्रेमनगर में सेंट जूड इंटर कॉलेज के मैदान, हंसारी में सारंध्रा नगर के पास और बिजौली में आतिशबाजी बाजार बनाने की प्रशासन की ओर से पहले ही हरी झंडी दे दी गई थी। लेकिन, सीपरी बाजार और सदर बाजार में पेच फंस गया था। सीपरी बाजार में एसआईसी के सामने के मैदान का आबादी के नजदीक होने की वजह से खारिज कर दिया गया था। जबकि, सदर बाजार में झांसी क्लब के मैदान को परिसर में निर्माण कार्य जारी होने व पास में जिला न्यायालय होने की वजह से खारिज कर दिया गया था।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से सोमवार को की देर शाम सीपरी बाजार में पहूज नदी के पास अग्रसेन इंटर कॉलेज के मैदान में और सदर बाजार में न्यू संगम गार्डन के मैदान पटाखा बाजार सजाने की अनुमति जारी कर दी गई। इन सभी छह जगहों पर 29 से 31 अक्तूबर तक आतिशबाजी की बिक्री होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed