फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire test of Mayor's election promise will come today, proposal of half house tax

Jhansi News: मेयर के चुनावी वादे की अग्निपरीक्षा आज, आएगा गृहकर हाफ का प्रस्ताव

Fri, 23 Jun 2023 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Fire test of Mayor's election promise will come today, proposal of half house tax
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार को नगर निगम सदन की बैठक में हाउसटैक्स हाफ करने का प्रस्ताव पेश होने की उम्मीद है। इसका प्रस्ताव बैठक के एजेंडे में शामिल किया गया है। उम्मीद जताई जा रही कि बजट पेश होने के तुरंत बाद यह प्रस्ताव पेश किया जाएगा। पार्षदों से चर्चा के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
निकाय चुनाव में भाजपा के मेयर प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य ने जनसभाओं में एलान किया था कि मेयर बनने के बाद वह पहली बैठक में गृहकर हाफ कर देंगे। मगर सोमवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक में इस पर चर्चा तक नहीं हुई। इससे लोग मायूस हो गए। अब महानगर की जनता की निगाहें शुक्रवार को सुबह 11 बजे से होने वाली सदन की बैठक पर टिकी हुई हैं। मगर खास बात ये है कि इस बैठक के एजेंडे में गृहकर हाफ करने के प्रस्ताव को शामिल कर लिया गया है। अब सदन में इस पर चर्चा होगी। इसको लेकर महापौर की पार्षदों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक भी हुई। सदन से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


शासन की मंजूरी मिलना आसान नहीं
भले ही ये प्रस्ताव नगर निगम सदन से पास हो जाए, मगर इसे शासन से मंजूरी मिलना आसान नहीं होगा। दरअसल, शासन अगर झांसी नगर निगम के लिए गृहकर आधा करने के प्रस्ताव को मंजूर कर देता है तो प्रदेश की अन्य 16 निगमों से भी इसकी मांग उठने लगेगी। चूंकि, गृहकर निगम की आय का बड़ा श्रोत है। ऐसे में इसे कम करने से निगम संचालन में कठिनाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रेनेज मास्टर प्लान, चौराहों के सौंदर्यीकरण का भी आएगा प्रस्ताव
महानगर में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए ड्रेनेज मास्टर प्लान का प्रस्ताव लाया जाएगा। शहर में कहां नाला बनाने की जरूरत है, कहां नाले का चौड़ीकरण होना है आदि लेकर महानगर का मास्टर प्लान तैयार कराया जाएगा। इसका अध्ययन करके डीपीआर बनाई जाएगी। इसके अलावा चौराहों के सौंदर्यीकरण का भी प्रस्ताव आएगा। वहीं, डिवाइडर को एक से बढ़ाकर दो फुट कराने का भी प्रस्ताव सदन में रखा जाएगा।




मैंने जो चुनाव में वादा किया था, उसको पूरा करूंगा। गृहकर आधा करने का प्रस्ताव आज सदन की बैठक में आएगा। इसे एजेंडे में शामिल कर लिया गया है। इसके अलावा शहर के विकास कार्यों से जुड़े कई अन्य प्रस्ताव भी लाए जाएंगे। - बिहारी लाल आर्य, महापौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed