फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire rained from the sky, mercury reached 47.6 degrees, Jhansi is the hottest in UP.

Jhansi News: आसमान से बरसी आग, पारा पहुंचा 47.6 डिग्री, यूपी में सबसे गर्म झांसी

Mon, 27 May 2024 03:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Fire rained from the sky, mercury reached 47.6 degrees, Jhansi is the hottest in UP.
नौतपा के दूसरे दिन गर्मी ने दिखाए जबरदस्त तेवर, अब दो दिन गर्मी का रेड अलर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नौतपा के दूसरे दिन आसमान से आग बरसी। अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और झांसी भी प्रदेश में सबसे ज्यादा तपा। अब मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। जिले में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
झांसी में रविवार को उमस भरी गर्मी की शुरुआत सूरज निकलते ही हो गई थी। घरों से बाहर निकलने पर लोगों के शरीर से पानी की तरह पसीना निकल रहा था। दोपहर 12 बजते-बजते तीखी धूप लोगों की त्वचा को झुलसाने लगी। एसी-कूलर से बहुत अधिक राहत नहीं मिली। छुट्टी का दिन होने के कारण अधिकतर लोग दोपहर में ही घरों में कैद हो गए। गलियों, चौराहों से लेकर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, जो लोग किसी काम से घर से बाहर निकले उनका लू और चिलचिलाती धूप में हाल बेहाल हो गया। मौसम केंद्र लखनऊ के मुताबिक झांसी का अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से साढ़े चार डिग्री ज्यादा है। 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान होने पर आगरा दूसरा, 46.4 डिग्री तापमान होने पर कानपुर प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म जिला रहा। वहीं, मौसम विभाग ने बांदा और चित्रकूट को छोड़कर बुंदेलखंड के बाकी पांच जिलों में अगले दो दिन तक गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि नौतपा में अधिकतम पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2022 के रिकॉर्ड की बराबरी की
झांसी में इससे पहले 2022 में भी मई में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। जबकि, पिछले साल मई में अधिकतम पारा 46.5 डिग्री तक ही पहुंचा था। ऐसे में रविवार के अधिकतम तापमान ने वर्ष 2022 के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed