{"_id":"5de175f88ebc3e547d542fc1","slug":"fire-in-tree-jhansi-news-jhs153745520","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ में लगी आग बुझाने में छूटे पसीने, सुबह से हो गई शाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ में लगी आग बुझाने में छूटे पसीने, सुबह से हो गई शाम
Sat, 30 Nov 2019 03:48 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 03:48 AM IST
विज्ञापन
सुबह से हो गई शाम
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम कार्यालय के सामने एक पेड़ में आग लग गई जिसे बुझाने में दमकल कर्मियों का पसीना छूट गया। दिन भर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदारों ने भी आग बुझने के बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन
इलाइट चौराहा के पास नगर निगम कार्र्यालय के सामने मार्केट के समीप पेड़ लगा है। बृहस्पतिवार देर रात अचानक आग लग गई। पूरी रात पेड़ आग लगने के कारण सुलगता रहा। सुबह दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठान खोेलने पहुंचे तो पेड़ से धुआं व आग लगती देख घबरा गए।
विज्ञापन
अनहोनी के मद्देनजर नवाबाद व दमकल कर्मियाें को सूचना देकर बुलाया। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे दमकलकर्मी आग बुझाने पहुंचे। पेड़ की डालियां कई जगह फैले होने के कारण आग बुझाना मुश्किल हुआ।
विज्ञापन
पेड़ की डालियों को काटने के बाद देर शाम आग पर काबू पाया जा सका। पेड़ के ऊपर से गुजरे बिजली के तारों से शॉर्ट सर्किट होने से आग लगना माना जा रहा है।