फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire in the house due to gas leakage, the household destroyed

गैस लीकेज से घर में लगी आग, खाक हुई गृहस्थी

Wed, 12 Jan 2022 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fire in the house due to gas leakage, the household destroyed
झांसी। थाना नवाबाद के बस स्टैंड के पीछे तालपुरा मोहल्ले के एक घर में मंगलवार सुबह गैस लीकेज के चलते अचानक आग लग गई। घर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। थोड़ी देर में फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंच गई। आग बुझने से पहले गृहस्थी का पूरा समान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

आपे चालक दिनेश कुमार पत्नी एवं चार बच्चों के साथ तालपुरा में रहते हैं। दिनेश के मुताबिक सुबह करीब सात बजे उनकी पत्नी ने चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस जलाई, आग पूरे चूल्हे में फैल गई। चंद मिनट में आग ने दूसरी वस्तुओं को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते समय बच्चे सो रहे थे। उनको जगाकर घर से बाहर निकाला गया। तब तक आग पूरे कमरे में फैल गई। टीवी, फ्रिज समेत अन्य वस्तुओं को भी अपनी चपेट में ले लिया गया। पड़ोसियों ने आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। दिनेश कुमार के मुताबिक टीवी, फ्रिज समेत अन्य गृहस्थी का पूरा समान नष्ट हो गया। घर में बेटी की शादी के लिए नकदी भी रखी हुई थी। यह पैसा भी नष्ट हो गया। उनका कहना है कि गैस लीकेज की वजह से घर में आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed