फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire in railway diesel shade, loss of crores

रेलवे डीजल शेड में लगी आग, करोड़ों का नुकसान

Mon, 26 Aug 2019 09:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Fire in railway diesel shade, loss of crores
डीजल शेड में आग से जली मशीनें। - फोटो : REPORTERS
रेलवे डीजल शेड में लगी आग, करोड़ों का नुकसान
विज्ञापन

झांसी। डीजल शेड के गवर्नर और एयर ब्रेक कक्ष में सोमवार की सुबह आग लग गई, जिसे दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया जा सका। आग से दोनों कक्षों में रखीं चार करोड़ रुपये से अधिक की मशीनें और अभिलेख जलकर नष्ट हो गए। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, इस घटना के बाद डीजल शेड में काम ठप होने का खतरा मंडराने लगा है।
डीजल शेड के पास एक सौ पच्चीस इंजन हैं। यहां अलग- अलग समय पर आने वाले उक्त इंजनों की मरम्मत का काम चलता रहता है। शेड में गवर्नर व एयर ब्रेक सेक्शन के कक्ष बने हैं। गवर्नर सेक्शन में इंजन में लगने वाले गवर्नर पार्ट्स की जांच होती हैं। इंजन के सभी इलेक्ट्रानिक पार्ट्स भी यहीं पर जांचे जाते हैं। ओवरहॉलिंग का भी काम होता है। साथ में एयर ब्रेक सेक्शन का कक्ष बना है। इस सेक्शन एयर ब्रेक से जुड़े पार्ट्स की जांच और उनकी सफाई का काम होता है। इंजन में लगे रहने वाले पार्ट्स की जांच में उक्त दोनों सेक्शन अहम भूमिका निभाते हैं। इन सभी जांचों के लिए दोनों कक्षों में चार करोड़ से अधिक की मशीनें लगीं थीं। इंजन के समयबद्ध मरम्मत का रिकार्ड भी इन सेक्शनों में रखा था।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब पांच बजे उक्त कक्षों में आग लग गई। देखते ही देखते आग भड़क गई। सुबह करीब पौने छह बजे कर्मचारियों को आग लगने का पता लग सका। कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारी करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। सुबह सात बजे आग को बुझाया जा सका। हालांकि, तब तक दोनों सेक्शनों में रखी मशीनें और अभिलेख जलकर नष्ट हो गए। इस मामले में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

550 कर्मचारी करते हैं काम
डीजल शेड में करीब 550 कर्मचारी कार्यरत हैं। यह कर्मचारी शेड में सुबह छह से दोपहर दो बजेे तक, दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक और कार्यालय ड्यूटी व जांच सेक्शन में लगे कर्मचारी सुबह आठ से शाम पांच बजे तक की ड्यूटी में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed