{"_id":"74258ca084f1ff6460eb35a90a02dc9d","slug":"fire-in-factory-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे में बुझी आग, एक करोड़ का माल राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे में बुझी आग, एक करोड़ का माल राख
ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शनिवार की रात मिनर्वा चौराहा स्थित न्यू सिंह कैरियर ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में लगी आग पर दमकलकर्मियों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार की सुबह करीब पांच बजे काबू पाया। आग में करीब एक करोड़ रुपये का माल जल गया।
कोतवाली थानांतर्गत मिनर्वा चौराहा के पास पुराने मोटर स्टैंड पर न्यू सिंह कैरियर का लोहे की जाली से घेरकर मैदान पर गोदाम बना है। शनिवार की रात करीब साढ़े बारह बजे इस गोदाम में आग लग गई, जिसे पहले कर्मचारियों ने ही बुझाने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। आग फैलने पर पुलिस व दमकल को सूचना दी गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी जेपी यादव मय फोर्स व दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे।
हवा चलने से आग दूसरी तरफ बने अन्य कंपनियों के गोदामों की ओर भी फैलने लगी, इससे दमकल कर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। गोदाम में रखे टायरों ने आग पकड़ ली, जिसकी वजह से गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। इस दौरान ट्रांसपोर्ट कंपनियों के संचालकों ने आग से बचाव के लिए गोदाम खाली कराए। करीब पांच घंटे के अथक प्रयास के बाद यानी सुबह करीब पांच बजे दमकल कर्मी आग पर काबू पा सके।
विज्ञापन
दमकलकर्मियों ने बताया कि आग लगने का कारण जांच के बाद ही पता चल सकेगा। ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर हरजीत चावला ने बताया कि गोदाम में रखे माल का आंकलन किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया आग से करीब एक करोड़ रुपये का माल जलकर नष्ट हुआ है।