फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire from the sky, near Mercury 46

आसमान से बरसी आग, पारा 46 के पास

Wed, 17 May 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 May 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fire from the sky, near Mercury 46
sun - फोटो : demo
मौसम की तल्खी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पारे का ग्राफ लगातार ऊपर की ओर चढ़ रहा है। मंगलवार को तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। तीखी धूप के बीच आसमान से दिन भर आग बरसती रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से जल्द राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम का यही मिजाज रहने वाला है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही चटख धूप खिली रही। दोपहर में धूप का तीखापन अपने चरम पर पहुंच गया। दिन भर मौसम का यही हाल रहा। गर्म हवाओं की वजह से शाम को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। इससे तापमान में भी 0.4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो मंगलवार को बढ़कर 45.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात के तापमान में भी 0.2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। यह 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा।  मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार - पांच दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहने वाला है। पारे का ग्राफ 45 से 46 डिग्री के मध्य रहेगा। जबकि, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के इर्दगिर्द ही रहने की संभावना है। अधिकतम आद्रता 40 प्रतिशत तक पहुंचेगी, जिससे पसीना भी खूब आएगा।
विज्ञापन


पौधों का रखें ख्याल
इस भीषण गर्मी में घर में रखें पौधों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। धूप की तेजी पौधों की सेहत पर भारी पड़ सकती है। कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. मुकेश चंद्र ने बताया कि छत या घर के बाहर खुले में रखे पौधों को दोपहर में ग्रीन नेट से ढक दें। गमलों में मिट्टी कम होती है और तेज धूप मिट्टी का पानी सोख लेती है। ढके होने की वजह से धूप सीधे उन तक नहीं पहुंचेगी। सुबह - शाम पौधों में पानी डालें। धूप में कतई पानी न डालें। मिट्टी गर्म होती है और पानी से उसमें तेजी से वाष्पीकरण होता है। इसका जड़ों पर प्रतिकूल असर पड़ता है। पौधों की बढ़त रुक जाती है। पौधों को छांव में रखें तो और भी बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed