फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire engines will be stationed in temporary cracker markets

Jhansi News: अस्थायी पटाखा बाजार में तैनात रहेंगे दमकल वाहन

Tue, 29 Oct 2024 02:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Fire engines will be stationed in temporary cracker markets
झांसी। महानगर में अस्थायी पटाखा बाजार सजने लगे हैं। क्राफ्ट मेला मैदान, नगरा, सदर एवं सीपरी बाजार में अस्थाई पटाखा बाजार लग रहा है। किसी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए यहां दमकल की गाड़ियां तैनात रहेंगी। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड ने दीपावली को देखते हुए दुकानदारों समेत बाजार कारोबारियों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय के मुताबिक आग से बचाव के लिए प्रत्येक दुकान पर अग्निशमन उपकरण (एबीसी) समेत 200 लीटर पानी एवं बालू रखना अनिवार्य है। दुकानों का फेस आमने-सामने न होकर एल सेफ में रखा जाए। दुकानों में एंटीमनी, लीथियम, मरकरी, आर्सेनिक, लेड, बेरियम साल्ट आदि से बने पटाखों का विक्रय प्रतिबंधित रहेगा। आग लगने की दशा में सीधे 101, 112 समेत सीयूजी नंबर 9454418431 एवं 9454418432 पर फोन करके तुरंत सहायता मांगनी चाहिए। वहीं दीपावली के दौरान जगह-जगह पटाखा बजाने एवं पटाखा बाजार को देखते हुए दमकलकर्मियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed