{"_id":"6819210f4b81728730040878","slug":"fire-broke-out-in-villages-due-to-storm-many-houses-burnt-down-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-106075-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आंधी में गांवों में भड़की आग, कई घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आंधी में गांवों में भड़की आग, कई घर जले
Tue, 06 May 2025 02:05 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 06 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। सोमवार को आंधी के बीच मोंठ के ग्राम देगुवा और खड़ौआ में आग लग गई, जिससे ग्रामीणों के कच्चे मकान और खेत में पड़े फसल अवशेष जल गए। सूचना पर पहुंचे दमकल दस्तों ने ग्रामीणों की मदद से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से ग्रामीणों के कच्चे मकान व गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत ने प्रशासनिक अधिकारियों को आग से हुई क्षति का आकलन कर पीड़ितों तो शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
ग्राम देगुवा में सोमवार की दोपहर कच्चे मकानों में आग लग गई। देखते ही देखते अरविंद, श्याम शरण उर्फ सैलू, मंगल, शिशुपाल, मोहर सिंह, अवधेश, रामबक्स व कल्याण के घर से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों पर आग पर काबू पाने में जुट गए, लेकिन आंधी चलने की वजह से आग लगातार विकराल रूप धारण करती चली गई। सूचना पर दमकल दस्ता मौके पर पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब घरों में रखा गृहस्थी का सामाना, अनाज समेत अन्य चीजें जलकर नष्ट हो गईं थीं। जबकि, ग्राम खड़ौआ में एक खेत पर पराली जल रही थी, तभी तेज आंधी आ गई, जिससे आग ने चंद मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। आग से कुछ ही दूरी पर गेल इंडिया का प्लांट था। गनीमत रही की प्लांट तक आग नहीं पहुंची। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। वहीं, ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।