फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire broke out in gaushala built in premnagar area of jhansi

Fire in Jhansi: गोशाला में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू, एक बछड़े की मौत व दो गाय झुलसीं

Sun, 22 May 2022 07:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी 
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी  Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 22 May 2022 07:21 PM IST
सार

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नीम वाली माता मंदिर के पास स्थित गोशाला के पास ही लकड़ी के चूल्हे पर खाना बन रहा था, जिसकी चिंगारी से गोशाला में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fire broke out in gaushala built in premnagar area of jhansi
fire demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नीम वाली माता मंदिर के पास स्थित एक गोशाला में आग लग गई। आग की लपटें देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से एक बछड़े की मौत हो गई, जबकि दो गाय झुलस गईं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर गोशाला के पास ही लकड़ी के चूल्हे पर खाना बन रहा था, जिसकी चिंगारी से गोशाला में आग लग गई। देखते ही देखते गोशाला में रखा सूखा चारा और भूसा जल उठा। पशुओं को आग से घिरा देख लोगों में चीख-पुकार मच गई। आग के कारण गोशाला की दो गाय झुलस गईं, जबकि एक बछड़े की मौत हो गई। मौके पर पहुंचीं दमकल टीम ने किसी तरह आग पर काबू पा पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed