फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire broke out in cosmetic godown, goods worth lakhs destroyed

Jhansi News: कॉस्मेटिक गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान खाक

Sun, 27 Aug 2023 10:35 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in cosmetic godown, goods worth lakhs destroyed
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बबीना। कपड़ा मार्केट स्थित कॉस्मेटिक जनरल स्टोर के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया। गोदाम तंग गली में होने के कारण फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकी। आसपास के घरों से पानी लेकर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। आग से नष्ट हुए सामान की कुल कीमत छह से सात लाख रुपये बताई जा रही है।



कपड़ा मार्केट में सोनू साहू पुत्र नरेश साहू का गोदाम है। रविवार शाम को साढ़े छह बजे अचानक यहां शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गोदाम से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने सोनू साहू को जानकारी दी। सूचना पर बबीना पुलिस भी मौके पर पहुंची एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन




बबीना आर्मी एवं बीएचईएल से फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंचीं। इससे पहले ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। गोदाम तंग गली में होने के कारण फायर ब्रिगेड 200 मीटर दूर मुख्य मार्ग पर खड़ा होना पड़ा। आग को पूरी तरह से बुझाने के लिए पानी के पाइप भी छोटे पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार होने के चलते घटनास्थल के पास में बाजार लगा हुआ था। यहां भीड़ भी थी। पुलिस ने घटना की सूचना पर ही आसपास की दुकानों को बंद करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed