{"_id":"643ee13cb6fd587179061682","slug":"fire-broke-out-at-seven-places-in-the-metropolis-the-fire-department-brought-it-under-control-jhansi-news-c-11-1-jhs1008-78190-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: महानगर में सात जगह लगी आग, अग्निशमन विभाग ने काबू पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: महानगर में सात जगह लगी आग, अग्निशमन विभाग ने काबू पाया
Tue, 18 Apr 2023 11:58 PM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
झांसी। गर्मियों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में मंगलवार को महानगर में सात जगह आग लगने की घटनाएं हुई हैं। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
मंगलवार को सब्जी मंडी के पास किसान बाजार की दुकान में आग की घटना हुई। वहीं, डगरवाह में बिजली की लाइन टूटने से आग लगने की घटना हो गई। डिमरौनी पाल मोहल्ले में दिनेश पाल के यहां आगजनी की घटना हुई। थाना बबीना के ग्राम सफा में खेत में आग लग गई। पुलिस लाइन के पीछे ट्रांसफार्मर में आग की घटना हुई। वहीं, ग्वालियर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास कचरे में आग लग गई। बचावली बुजुर्ग में कचरे में आग लग गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने बताया कि आग लगने की घटना की सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। इससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।