{"_id":"5faed3c48ebc3e9bf462363b","slug":"fire-brighed-van-jhansi-news-jhs181048727","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने पर एक कॉल पर पहुंचेगी फायर ब्रिगेड की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने पर एक कॉल पर पहुंचेगी फायर ब्रिगेड की गाड़ी
विज्ञापन
झांसी। दीपावली पर पटाखों से होने वाली आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। कर्मचारी 24 घंटे सेवाएं देंगे। आग लगने की सूचना पर तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचेगी। महानगर के साथ-साथ देहात क्षेत्रों में भी आग बुझाने के पूरे इंतजाम किए हैं।
महानगर के प्रेमनगर, सीपरी बाजार, कोतवाली, क्राफ्ट मैदान व झांसी क्लब में फायर ब्रिगेड की गाड़ी को तैनात किया गया है। विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर ड्यूटी लगा दी गई हैं। हालांकि, विभाग के पास स्टाफ की कमी है, लेकिन दीपावली के चलते ड्यूटी बढ़ा दी गई है। सभी कर्मचारियों की तीन-तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। महानगर की छोटी गलियों में जाने के लिए तगड़े इंतजाम किए गए हैं। महानगर के साथ देहात क्षेत्रों में भी सुरक्षा का ख्याल रखा गया है। समथर, बरुआसागर, मऊरानीपुर, मोंठ क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैनात की गई है। साथ ही रिजर्व में भी दो गाड़ियाें का इंतजाम किया गया है।
रिजर्व में रखा गया पुलिस फोर्स
दीपावली की रात को लेकर भी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया है। रात भर पुलिस बाजारों, मोहल्लों व कॉलोनियों में घूम-घूमकर जायजा लेगी। एसएसपी ने सभी थानेदारों को रात भर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पुलिस लाइन में रिजर्व बल भी रखा गया है। इसमें पीएसी के साथ पुलिसकर्मी उपलब्ध रहेंगे। जरूरत पड़ने पर तुरंत मौके पर फोर्स भेजा जाएगा। रात में सराफा बाजार की निगरानी के लिए अलग से फोर्स लगेगा।
विज्ञापन
इसका ध्यान जरूर रखें
- पटाखों को जलाने के लिए माचिस के प्रयोग से बचें।
- आग बुझाने के लिए पास में पानी से भरी बाल्टी जरूर रखें।
- हवाई पटाखों में आग लगाने से पहले सही दिशा जरुर देखें
- पटाखा जलाते समय सिंथेटिक व लूज कपड़े न पहनें।
- बिजली के तार, पेड़ के नीचे पटाखे न छोड़े जाएं।
- बच्चों को अकेले आतिशबाजी न करने दें।
दिवाली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसके लिए थानेदारों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। आग लगने की घटना को लेकर दमकल विभाग भी सतर्क है।
विवेक त्रिपाठी, एसपी सिटी