फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire breaks out in two air-conditioned coaches of Udhampur Durg Express panic among passengers

झांसी: बर्निंग ट्रेन बनी उधमपुर दुर्ग एक्सप्रेस, धू-धू कर जले दो वातानुकूलित कोच, सामान लेकर कूदे मुसाफिर

Fri, 26 Nov 2021 06:16 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 26 Nov 2021 06:16 PM IST
सार

आग की खबर फैलते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ए टू कोच व उसके बगल में लगे ए वन कोच के यात्रियों में बाहर निकलने को लेकर आपाधापी मच गई। कुछ यात्री अपना सामान लेकर कोच से कूद गए तो कुछ अंदर ही अंदर आगे के कोचों में चले गए।

विज्ञापन
Fire breaks out in two air-conditioned coaches of Udhampur Durg Express panic among passengers
ट्रेन में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में उधमपुर दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस के दो वातानुकूलित कोचों में शुक्रवार की दोपहर आग लग गई। आग को देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को हेतमपुर स्टेशन पर रोक लिया। घबराए कुछ यात्री अपना सामान लेकर कोच से कूद गए तो कुछ दूसरे कोचों में चले गए। 

विज्ञापन


कर्मचारियों ने फायर उपकरणों से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। मुरैना व धौलपुर से पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दोनों कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे। बाद में आग से जले दोनों कोचों समेत चार कोच अलग कर दिए गए। घटना के कारण ट्रेन ढाई घंटे तक मौके पर खड़ी रही। इस घटना के कारण पीछे आ रहीं छह से अधिक ट्रेनें भी लेट हो गईं।
विज्ञापन


यात्रियों में मच गई भगदड़
शुक्रवार की दोपहर तीन बजे ट्रेन नंबर-20848 उधमपुर दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस आगरा से ग्वालियर स्टेशन की तरफ बढ़ रही थी। ट्रेन जब हेतमपुर स्टेशन के पहले दौड़ रही थी, तभी पीछे से चौथे नंबर पर लगे ए टू कोच के यात्रियों ने धुआं निकलता देखा। इससे वह घबरा गए। यात्रियों ने चेन पुलिंग की तो ट्रेन 3.19 बजे हेतमपुर स्टेशन पर खड़ी हो गई। आग की खबर फैलते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ए टू कोच व उसके बगल में लगे ए वन कोच के यात्रियों में बाहर निकलने को लेकर आपाधापी मच गई। कुछ यात्री अपना सामान लेकर कोच से कूद गए तो कुछ अंदर ही अंदर आगे के कोचों में चले गए। टीटीई व अन्य स्टाफ ने फायर उपकरणों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग बुझने तक दोनों कोच बुरी तरह जले  
ट्रेन के बाकी कोचों के यात्री भी नीचे उतर आए और आग बुझाने के लिए शोरगुल करने लगे। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। आग फैलते-फैलते ए वन कोच तक पहुंच गई। सूचना पर धौलपुर व मुरैना से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आरपीएफ, जीआरपी व सिविल पुलिस मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग बुझने तक दोनों कोच बुरी तरह जल चुके थे। 

कई ट्रेनें हुईं लेट
बाद में उक्त जले समेत पीछे लगे एचए वन कोच व पावर जेनरेटर कार कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया। उक्त कोचों के यात्रियों को दूसरे डिब्बों में समायोजित किया गया। ट्रेन गंतव्य के लिए शाम 5.54 बजे रवाना कर दी गई। वहीं, घटना के कारण उधमपुर दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पीछे दौड़ रहीं सचखंड एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ा रखा गया। यातायात सामान्य होने पर यह ट्रेनें आगे बढ़ सकीं। इन ट्रेनों में सवार यात्री बेहद परेशान रहे।    


घटनास्थल पर पहुंचे डीआरएम
घटना का पता लगते ही डीआरएम आशुतोष स्पेशल ट्रेन से रवाना होकर घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने क्षतिग्रस्त कोचों का अवलोकन किया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों, आरपीएफ व जीआरपी से बात की। डीआरएम ने आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed