{"_id":"6a1f457482f5272e010493f5","slug":"fire-breaks-out-in-hotel-basement-due-to-a-short-circuit-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-807686-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: होटल के बेसमेंट में शाॅर्ट सर्किट से भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: होटल के बेसमेंट में शाॅर्ट सर्किट से भड़की आग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चित्रा चौराहे के पास बने होटल रिलैक्स के बेसमेंट में मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग चारों ओर फैलने लगी। धीरे-धीरे आग ऊपरी मंजिल की ओर बढ़ने लगी। यह देखकर होटलकर्मियों में खलबली मच गई। सभी शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागे। होटल से लोगों को भी बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर थोड़ी ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आने से बेसमेंट में रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। हालांकि, किसी के झुलसने की सूचना नहीं है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राज किशोर राय के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। आग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।