फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire breaks out in grocery store, goods worth lakhs reduced to ashes

Jhansi News: किराने की दुकान में लगी आग लाखों का सामान हो गया राख

Thu, 20 Feb 2025 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in grocery store, goods worth lakhs reduced to ashes

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके के बिजौली में बीती रात एक किराने की दुकान में आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाया। दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।बिजौली निवासी गिरवर पाल की शंकर जी के मंदिर के पास किराने की दुकान है। मंगलवार की रात करीब 10 बजे गिरवर रोजाना की तरह अपनी दुकान बंदकर घर चले गए थे। रात करीब पौने एक बजे दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुशील कुमार द्विवेदी ने फायर ब्रिगेड को बुला लिया। सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय व प्रमुख अग्निशमन अधिकारी रामकेश शुक्ला के साथ दमकल दस्ता मौके पर पहुंच गया। पहले विद्युतापूर्ति बंद कराई गई। पुलिस के अनुसार, दुकान में रखे फ्रीज में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। कारोबारी गिरवर ने बताया कि आग से दुकान में रखा लाखों रुपये का माल बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed