{"_id":"5e1a33228ebc3e87e2010655","slug":"fire-attack-on-woman-jhansi-news-jhs157296167","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को मारी गोली, पुत्र बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां को मारी गोली, पुत्र बाल-बाल बचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में शुक्रवार शाम बाइक सवार महिला को युवकों ने गोली मार दी। घटना में पुत्र बाल-बाल बच गया। गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। निवाड़ी पुलिस ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली।
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ स्थित थाना पलेरा के बुडोर गांव निवासी सरोज शुक्रवार को अपने पुत्र प्रद्युम्न के साथ मेडिकल कॉलेज इलाज कराने आईं थीं। शाम को ही इलाज कराकर दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर न जाकर दोनों टहरौली में रहने वाले रिश्तेदार के यहां जाने लगे। अभी दोनों निवाड़ी जिले के थाना सेंधरी स्थित मुड़ारा गांव के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। इससे सरोज गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए निवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार दोपहर हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।