फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire all day long, then rain of relief in the evening

Jhansi News: दिनभर आग तो शाम ढलते राहत की बारिश

Sat, 14 Jun 2025 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Fire all day long, then rain of relief in the evening

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। दिन में आसमान से आग बरसती रही। वहीं, पुरवा हवा का आवेग बढ़ने से शाम को मौसम में बदलाव हुआ। रुक-रुककर झांसी के अलग-अलग इलाकों में बारिश से गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने शनिवार को तेज गर्मी के साथ हल्की बारिश का भी पूर्वानुमान जताया है।



सूरज की तेज तपिश और उमस के कारण गर्मी में लोगों के पसीने छूटते रहे। बार-बार प्यास लगने पर लोग पानी पीकर गला तर करते रहे। अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन


आगरा (45 डिग्री) के बाद झांसी यूपी का सबसे गर्म शहर रहा। बताया गया कि उच्च आर्द्रता स्तर के मद्देनजर अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बने रहने से बढ़े हुए ताप सूचकांक के प्रभाव से उमस भरी गर्मी शनिवार को भी बनी रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, बीच में हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि रविवार से बारिश होने के आसार हैं। 19 जून से अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बारिश से कई जगह हो गया जलभराव



झांसी। कुछ ही देर की बारिश में नगर में कई जगहों पर जलभराव हो गया। बीकेडी चौराहा, आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने, ग्वालियर ओवरब्रिज के पास आदि क्षेत्रों में सड़क पर पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed