फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   FIR will be registered against those doing black marketing of fertilizers

Jhansi News: खाद की कालाबाजारी करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर

Fri, 27 Dec 2024 02:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
FIR will be registered against those doing black marketing of fertilizers

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बंगरा। उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर गोपेश तिवारी ने बृहस्पतिवार को खाद समितियों पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया। इससे खाद की कालाबाजारी करने वाले लोग भागते नजर आए। इस दौरान किसानों ने एसडीएम को अपनी समस्याएं भी बताईं। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि जिले में खाद की कमी नहीं है आप सभी को क्रमबद्ध तरीके से खाद उपलब्ध कराई जाएगी एवं खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विकासखंड बंगरा के ग्राम मगरपुर में स्थित साधन सहकारी समिति खिसनी बुजुर्ग में यूरिया खाद वितरित होने पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर गोपेश तिवारी ने समिति पर बारीकी से औचक निरीक्षण किया। टोकन व्यवस्था के तहत खाद बांटने के दिशा निर्देश सचिव को दिए। वहीं सचिव एवं अन्य कर्मचारियों को कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन


मौके पर उपजिलाधिकारी से कुछ ग्रामीणों ने आपबीती और शिकायत भी दर्ज कराई। किसान अनिल कुमार दुबे ने आरोप लगाया कि उनको केसीसी पर आज तक खाद नहीं दी गई, उन्हें हर बार नकद में खाद खरीदनी पड़ती है। वहीं किसान प्रमोद पाठक ने आरोप लगाया कि समिति द्वारा खाद ब्लैक में बेची जा रही है, इसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के डायरेक्टर कुंज बिहारी दुबे ने आरोप लगाया कि समिति समय पर नहीं खुलती। किसान लाइन में लगकर घंटों समिति खोलने का इंतजार करते हैं। सैकड़ों किसान मायूस होकर लौट जाते हैं। किसानों ने सर्वर न आने की भी शिकायत की। इस पर एसडीएम उपजिलाधिकारी ने साधन सहकारी समिति सचिव को निर्देशित करते हुए समस्या का समाधान करने के लिए कहा। इस मौके पर सैकड़ों किसान उपस्थित रहे l कुछ लोगों ने बताया कि मगरपुर समिति से लोग मिलीभगत कर खाद की कालाबाजरी कर रहे हैं। इसकी कड़ी निगरानी एवं जांच कराई जाए।



बॉक्स



बुधबार की शाम को बंगरा के रजपुरा में उपजिलाधिकारी गोपेश तिवारी ने होमगार्ड के घर से 23 खाद की बोरियों को ब्लैक में बेचते हुए कड़ा था। इस पर उन्होंने तत्काल जिला कृषि अधिकारी समेत पुलिस टीम को जांच कर धड़ पकड़ अभियान में लगा दिया था, जिस पर चारों ओर बिचौलियों एवं कालाबाजरी करने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।


वर्जन



दोषियों पर होगी कार्रवाई

उपजिलाधिकारी ने दूरभाष पर हुई वार्ता में बताया कि रजपुरा में होमगार्ड के घर मिली खाद की बोरियों की जांच की जाएगी। किसानों के हक पर डाका डालने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नही जाएगा। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed