फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   FIR will be lodged against those celebrating on the road at midnight

आधी रात को सड़क पर जश्न मनाने वालों के खिलाफ होगी एफआईआर

Fri, 31 Dec 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against those celebrating on the road at midnight
झांसी। नए साल के स्वागत में आधी रात को सड़क पर हुड़दंग मचाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। आधी रात को सड़कों पर निकलने वालों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की भी धरपकड़ होगी। एसएसपी ने सभी थानेदारों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के संक्रमण बढ़ने की रफ्तार को देखते हुए प्रदेश सरकार ने रात्रि ग्यारह से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया हुआ है। नए साल के जश्न के दौरान भी इसमें कोई छूट नहीं दी जाएगी। सभी रेस्टोरेंट, सिनेमा हाल समेत अन्य मनोरंजन गृह को नाइट कर्फ्यू के मुताबिक पहले बंद कर देना होगा। होटल, रेस्टोरेंट में आधी रात को किसी पार्टी की इजाजत नहीं होगी। सड़क पर नए साल का जश्न मनाने के लिए निकलने वालों पर पुलिस की निगाह रहेगी। एसएसपी शिवहरि मीना ने सभी थानेदारों को नाइट कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटने को कहा है। नए साल के मौके पर बाहर निकलकर हुल्लड़ मचाने वालों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई करने को कहा है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ भी पुलिस को छापेमारी करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बांधों पर निगरानी रखने के निर्देश
डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने भी नव वर्ष पर झांसी, ललितपुर एवं जालौन में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। डीआईजी ने तीनों जनपदों के एसएसपी को कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए कहीं भी भीड़ न एकत्रित होने की बात कही है। उन्होंने नव वर्ष के दौरान माताटीला बांध, गोविंद सागर बांध, राजघाट बांध, बंदरगुढ़ा, कचनौदा समेत अन्य बांध में होने वाली भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed