{"_id":"5f4515358ebc3e3cd265aefe","slug":"fir-to-be-lodged-against-those-taking-selfies-in-dangerous-places-strict-instructions-given-by-ig","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर का असर: खतरनाक जगहों पर सेल्फी लेने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर, आईजी ने दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर का असर: खतरनाक जगहों पर सेल्फी लेने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर, आईजी ने दिए सख्त निर्देश
Tue, 25 Aug 2020 07:19 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 25 Aug 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
झांसी में बांधों व नदियों जैसे खतरनाक स्थान पर पहुंचकर सेल्फी लेने वाले सैलानियों पर अब पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी। अमर उजाला की प्रकाशित खबर पर आईजी सुभाष सिंह बघेल ने गंभीरता से संज्ञान लिया है।
आईजी ने झांसी समेत ललितपुर व जालौन के सभी बांधों व नदियों पर दिन भर फोर्स तैनात रहने के भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही लॉकडाउन में शनिवार व रविवार को बांधों पर घूमने वाले सैलानियों के चालान काटने के साथ ही गाड़ी भी सीज करने को कहा है।
मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते जिले के बांध भर चुके हैं। ऐसे में यहां पहुंचने वाले सैलानी अपनी जान की परवाह न करते हुए खतरनाक जगहों पर जानकर सेल्फी खींच ले रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार को अमर उजाला ने ‘राजघाट से छोड़े गए पानी से बांध लबालब, पहुंच रहे सैलानी जोखिम में डाल रहे जान‘ खबर को प्रकाशित किया था। इस खबर के बाद आईजी सुभाष सिंह बघेल ने झांसी, समेत ललितपुर व जालौन के पुलिस अधीक्षकों को ऐसे स्थानों पर दिन भर फोर्स तैनात रहने व सेल्फी खींचने वालों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
इसी बीच बरसात होने के चलते राजघाट बांध व माताटीला बांध के गेट खोले दिए गए हैं। ऐसे में सुकुवां-ढुकुवां, पारीछा, पहूज बांध, सपरार, पहाड़ी, लहूचरा, बड़वार झील, डोंगरी, खपरार और अंगूठी बांध पर घूमने आने वाले सैलानियों की भीड़ उमड़ने लगी है।
आईजी सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि शनिवार व रविवार को लॉकडाउन में भी बेवजह घरों से निकलने वाले लोगों पर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बांधों पर जाकर खतरनाक जगहों से सेल्फी खींचने वाले लोगों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।