{"_id":"6aecda91a91fbbc2e70c2bff","slug":"fir-registered-against-company-over-workers-death-jhansi-news-c-420-1-tod1002-15022-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: श्रमिक की मौत पर कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: श्रमिक की मौत पर कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
टोड़ी फतेहपुर। जल जीवन मिशन के तहत कार्य कर रही बृजगोपाल कंपनी में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने कंपनी प्रबंधन और मजदूरों से काम कराने वाले व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम भसनेह निवासी विनीता ने शिकायत प्रकोष्ठ में प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि उनके पति भरत शरण 11 अक्तूबर को ग्राम बिजौरा में कार्य करने गए थे। दोपहर करीब 12 बजे राघवेन्द्र ने उनके देवर राकेश को भरत शरण की तबीयत खराब होने की सूचना दी। विनीता का आरोप है कि देवेश वशिष्ठ उनके पति को मृत अवस्था में घर छोड़कर चले गए। महिला ने कंपनी पर मजदूरों से कठिन और अमानवीय परिस्थितियों में काम कराने का आरोप लगाया। उनके अनुसार, तबीयत खराब होने के बावजूद भरत शरण को तेज धूप में जबरन काम कराया गया। इसी दौरान दम घुटने या अन्य स्वास्थ्य कारणों से उनकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने पति की मौत के लिए कंपनी की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।
इस मामले में टोड़ी फतेहपुर थाना पुलिस ने देवेश वशिष्ठ और बृजगोपाल कम्पनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। देवेश वशिष्ठ ग्राम इटोरा के निवासी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।