{"_id":"5d2b59448ebc3e6cfb0871e8","slug":"fir-lodged-against-bkd-principal-jhansi-news-jhs143536154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकेडी प्राचार्य पर मारपीट, एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकेडी प्राचार्य पर मारपीट, एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड कॉलेज में हुए विवाद में नवाबाद पुलिस ने प्राचार्य डॉ. बाबूलाल तिवारी के खिलाफ मारपीट व एससीएसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
बीएड विभाग के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. अश्विनी कुमार ने नवाबाद पुलिस से शिकायत की थी कि 11 जुलाई को वे स्टाफ के साथ विभाग में बैठे थे, तभी प्राचार्य डॉ. बाबूलाल तिवारी ने अन्य लोगों के साथ विभाग में आकर धमकाना शुरू कर दिया था। इससे घबराकर वे बाहर जाने लगे, तभी प्राचार्य ने खींच कर पकड़ लिया था। इसके बाद गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। उनका कहना है कि घटना के समय कई शिक्षक भी मौजूद थे। घटना की जानकारी पीड़ित ने अन्य शिक्षकों के साथ एसएसपी से भी की थी। इस प्रकरण में सोमवार को नवाबाद पुलिस ने प्राचार्य डॉ. बाबूलाल तिवारी के खिलाफ मारपीट व एसीएसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।