फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fir filed against 35 Bajrang Dal workers for demanding extortion 31 arrested in jhansi

UP: रंगदारी मांगने पर बजरंग दल के पांच नामजद समेत 35 कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट, 31 गिरफ्तार

Sun, 06 Oct 2024 10:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 06 Oct 2024 10:31 PM IST
सार

सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ रामवीर सिंह, नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने 31 लोगों को पकड़ लिया। उपद्रवियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। 

विज्ञापन
fir filed against 35 Bajrang Dal workers for demanding extortion 31 arrested in jhansi
थाने के बाहर मौजूद पुलिस व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के जीवन शाह तिराहा स्थित होटल में आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम के आयोजकों से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने, न मिलने पर कार्यक्रम में हंगामा करने के आरोप में पांच युवकों समेत 35 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह सभी बजरंग दल के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। पुलिस ने मौके से 31 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को सभी आरोपी मुचलके पर रिहा कर दिए गए।

विज्ञापन

शनिवार रात होटल में डांडिया नाइट चल रहा था। रात करीब आठ बजे दर्जनों कार्यकर्ता होटल में जा घुसे। होटलकर्मियों से कार्यक्रम की अनुमति दिखाने के साथ वहां मौजूद लोगों से आधार कार्ड मंगाने लगे। होटलकर्मियों के मुताबिक, आरोपी युवकों के पास हॉकी स्टिक समेत बेसबाल के बैट थे। 50 हजार रुपये न देने पर कार्यक्रम बंद कराने की धमकी देने लगे। वहां मौजूद महिलाओं से अभद्रता भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ रामवीर सिंह, नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने 31 लोगों को पकड़ लिया। उपद्रवियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक, सुरक्षा गार्ड विवेक पाल की तहरीर पर निखिल, यशराज, हरीश, रतन सिंह ठाकुर, हर्षित गुलशन उर्फ गोलू महाराज समेत 35 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी बजरंग दल के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। मामले की छानबीन कराई जा रही है। वहीं, बजरंग दल के जिला संयोजक शिवम राजपूत का कहना है कि उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ गलत तरीके से रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

डंडे लेकर पहुंचे 31 युवकों को हवालात में काटनी पड़ी पूरी रात
होटल में हॉकी स्टिक, बेसबाल बैट के साथ पहुंचे 31 युवकों को पुलिस देर-रात होटल के पास ही घेरकर पकड़ लिया था। बड़ी संख्या में उपद्रवी युवकों को देखते हुए सिटी सर्किल के अन्य थानों से भी फोर्स बुला लिया गया। पुलिस को देखकर युवकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने भी सख्ती दिखाई। इसके बाद युवकों के तेवर ठंडे पड़े। इसके बाद हंगामा कर रहे युवकों को उनकी बाइक के साथ पुलिस लेकर थाने पहुंची। युवकों की पैरवी के लिए भी तमाम लोग नवाबाद थाने में जुटने लगे लेकिन, पुलिस अफसर किसी को छोड़ने पर राजी नहीं हुए। इसके वजह से सभी आरोपियों को पूरी रात हवालात में ही काटनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed