फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   FIR filed against 11 people who made the video viral, accused of spreading racial hatred

Jhansi News: वीडियो वायरल करने वाले 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, जातीय घृणा फैलाने के आरोप

Tue, 01 Jul 2025 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against 11 people who made the video viral, accused of spreading racial hatred

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। आठ माह पुराने मामले का वीडियो एक्स सोशल मीडिया पर वायरल करके जातीय घृणा फैलाने के आरोप में पुलिस ने ग्यारह एक्स खाताधारकों के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इटावा मामले से जोड़ते हुए वीडियो वायरल किया जा रहा था। रिपोर्ट दर्ज करके साइबर पुलिस की मदद से इन खातेधारकों की शिनाख्त करने की कवायद की जा रही है।
इनमें से कुछ खाते आगरा से संचालित होते पाए गए हैं। ग्वालियर रोड चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने तहरीर के जरिए बताया कि अक्तूबर 2024 में सीपरी बाजार इलाके में कबूतरा समुदाय के दो गुटों में विवाद हुआ था। उनके बीच मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके तीन आरोपियों को जेल भेज दिया था। शरारती तत्वों ने उस वीडियो को ताजा बताकर एक्स पर वायरल कर दिया। इसे दलित समाज का अपमान बताया गया। देखते-देखते यह वीडियो शेयर किया जाने लगा। इसके बाद झांसी पुलिस भी हरकत में आ गई। छानबीन में ग्यारह एक्स अकाउंट से वीडियो प्रसारित हुआ मिला।
विज्ञापन

इस आधार पर एक्स अकांउट संचालक हरेंद्र यादव, आसिफ अहमद, निर्भर यादव, शाहिद रजा, दीपक कुमार, अनूप कुमार वर्मा, मनोज चौधरी लंकेश, विष्णु दिवाकर, बलवीर सिंह, प्रदीप कुमार यादव, विकास सरोज के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। पुलिस अब इनके आईपी एड्रेस की मदद से इनको तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed