फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   FIR aganist BJP leader over Scramble in meeting Jhansi UP

झांसी: क्षेत्र पंचायत की बैठक के दौरान हंगामा, भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 14 Jul 2019 05:08 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो चिरगांव (झांसी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो चिरगांव (झांसी) Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 14 Jul 2019 05:08 AM IST
विज्ञापन
FIR aganist BJP leader over Scramble in meeting Jhansi UP
भाजपा - फोटो : PTI

शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में उस समय हंगामा हो गया जब एक भाजपा नेता ने ब्लॉक कार्यालय में तैनात लिपिक के साथ मारपीट की और उसके हाथ से रजिस्टर छीनकर बीडीसी सदस्यों के हस्ताक्षर वाले पन्ने को फाड़ दिया। इस घटना से आक्रोशित कर्मचारियों ने बीडीओ के नेतृत्व में थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत करा दिया है। 

विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख रामदेवी यादव की अध्यक्षता में हुई बीडीसी की बैठक में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। सुबह ग्यारह बजे तक करीब 58 सदस्य बैठक में आ चुके थे, आरोप है कि इस बीच भाजपा नेता अनूप शिवहरे ने आकर बैठक में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने ब्लॉक के लिपिक जमालुद्दीन जो कि बीडीसी सदस्यों को मानदेय देने के किए कार्यालय तक कैश उठाने गए थे, उनके साथ कैंपस में ही मारपीट करते हुए रजिस्टर छीनकर बीडीसी सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त पन्ने को फाड़ दिया। इस घटना से वहां पर हंगामा मच गया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाला। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बीडीओ सुभाष नेमा के नेतृत्व में थाने पहुंचकर अनूप शिवहरे के खिलाफ तहरीर दी, इसमें कर्मचारी के साथ मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में भाजपा नेता अनूप शिवहरे का कहना है कि बीडीसी की बैठक के बीच लिपिक जमाल उद्दीन उपस्थिति रजिस्टर लेकर बाहर आ गए वहां वह बीडीसी सदस्यों के पतियों से हस्ताक्षर करवा रहे थे, उन्होंने शिवहरे से भी कहा कि वह अपनी पत्नी के हस्ताक्षर कर दें तो उन्होंने कहा कि यह गलत है। शिवहरे का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत बीडीओ से की तो उन्होंने भी नहीं सुनीं, शिवहरे का कहना कि मीटिंग हॉल के बाहर बड़ी संख्या में सपा के लोग मौजूद थे, इस बात की शिकायत भी अधिकारियों से की गई ।


अविश्वास प्रस्ताव लाने की थी तैयारी

चिरगांव देहात की बीडीसी सदस्य सोनम शिवहरे के पति अनूप शिवहरे करीब एक सप्ताह से ब्लॉक प्रमुख रामदेवी यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने कई सदस्यों के शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी कराए थे, इसकी भनक ब्लाक प्रमुख को लगी तो उन्होंने 13 जुलाई को बीडीसी सदस्यों की बैठक रख दी और सदस्यों से संपर्क करना शुरू कर दिया, शनिवार को जब बैठक हुई तो 73 में से 58 सदस्य बैठक में पहुंच गए, इसके बाद वहां पर हंगामा हो गया, इस बीच बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता भी ब्लॉक परिसर में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed